1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कितना है अंतर, जानें विराट और बाबर की सैलरी

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कितना है अंतर, जानें विराट और बाबर की सैलरी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 29, 2024 01:03 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 01:30 pm IST

बीसीसीआई ने बुधवार को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट जारी की जहां उन्होंने कई बड़े बदलाव कए। हालांकि खिलाड़ियों के ग्रेड के अनुसार सैलरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

India vs Pakistan- India TV Hindi
पाकिस्तान के बाबर आजम और भारत के विराट कोहली Image Source : GETTY

BCCI vs PCB Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार, 28 फरवरी को साल 2024 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। जहां बीसीसीआई द्वारा कई बड़े फैसले लिए गए। कुल 11 खिलाड़ियों को इस नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं 7 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। इस बार कुल 30 खिलाड़ियों को इस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बनाया गया है। दूसरी ओर बात करें पाकिस्तान के बारे में तो उन्होंने 20 अक्टूबर 2023 को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था। उन्होंने भी 30 खिलाड़ियों को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के तहत कितनी सैलरी दी जाती है और इन दोनों में कितने का अंतर है।

भारत और पाकिस्तान के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में कितना अंतर

इंटरनेशनल स्टेज पर भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों का क्रिकेट में काफी बड़ा नाम है। दोनों देशों के बीच जब भी कोई क्रिकेट मैच खेला जाता है तब फैंस के बीच अलग की उत्साह देखने को मिलता है। दोनों देशों में कई स्टार खिलाड़ी शामिल है। ऐसे में आइए दोनों देशों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सैलरी पर एक नजर डालते हैं। पाकिस्तान में नई डील के मुताबिक, 30 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को चार ग्रेड में बांटा गया है। ग्रेड ए में खिलाड़ी हर महीने 4.5 मिलियन पीकेआर ($15,900 या लगभग 13.18 लाख भारतीय रुपए) कमाएंगे। ग्रेड बी के खिलाड़ियों को पीकेआर 3 मिलियन ($10,600 या ₹8.79 लाख लगभग) मिलेगा। ग्रेड सी और डी में आने वालों को प्रति माह 0.75-1.5 मिलियन पीकेआर ($2650-5300 या लगभग 2.19-4.39 लाख रुपए) मिलेंगे।

बात करें भारत के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बारे में तो भारत में ग्रेड ए+ में खिलाड़ी हर साल 7 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। यानी की हर महीने 58.3 लाख रुपए। ग्रेड ए के खिलाड़ियों को हर साल 5 करोड़ मिलते हैं। ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड सी में आने वालों को खिलाड़ियों को हर महीने 1 करोड़ दिए जाते हैं। यानी कि हर महीने लगभग 8.3 लाख रुपये। यानी कि भारत का सबसे लोअर ग्रेड का खिलाड़ी भी पाकिस्तान के ग्रेड बी के खिलाड़ी के बराबर कमाई करता है।

दोनों देशों के कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत

  • ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।
  • ग्रेड ए: आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।
  • ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।
  • ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार।

पाकिस्तान

  • ग्रेड ए: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी
  • ग्रेड बी: ​​फखर जमान, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक , मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सरफराज अहमद और शादाब खान
  • ग्रेड सी: अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, इमाद वसीम और नोमान अली
  • ग्रेड डी: आमिर जमाल, अरशद इकबाल, फहीम अशरफ , हसन अली , इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, तैयब ताहिर, उसामा मीर और जमान खान

यह भी पढ़ें

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अभी हो सकती है इन खिलाड़ियों की वापसी, कुछ के लिए मुश्किल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अब ये खिलाड़ी होगा बाहर, एक और डेब्यू की तैयारी में रोहित शर्मा!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल