1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कनाडा के खिलाफ मैच रद होना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत, वर्ल्ड कप ट्रॉफी की ओर कर रहा इशारा

कनाडा के खिलाफ मैच रद होना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत, वर्ल्ड कप ट्रॉफी की ओर कर रहा इशारा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jun 15, 2024 10:11 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 10:11 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मैच कनाडा के खिलाफ नहीं खेला जा सका। ऐसा दूसरी बार है टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में जब टीम इंडिया का कोई मैच बारिश के कारण रद्द हुआ हो।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

भारत और कनाडा के बीच खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेला जा सका। दोनों टीमों के बीच इस मैच का आयोजन फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्टेडियम में किया जाना था, लेकिन बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस के बिना ही मैच को रद करना पड़ा। भारत और कनाडा के बीच यह पहला मौका था जब दोनों टीम किसी टी20 मैच में खेलने जा रही थी, लेकिन मौसम को कुछ और ही मंजूर था। इसके अलावा यह मैच रद्द होना टीम इंडिया और भारतीय फैंस के लिए एक अच्छे संकेत हैं। भारतीय टीम ने बतौर ग्रुप टॉपर अपना ग्रुप स्टेज खत्म कर लिया और टीम इंडिया अब सुपर 8 में खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम सुपर 8 में अपने सभी मैच वेस्टइंडीज में खेलेगी।

क्या है टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत?

टी20 वर्ल्ड कप में यह दूसरी बार है जब भारत का मैच रद्द किया गया है। पिछली बार जब टी20 वर्ल्ड कप में भारत का कोई मैच रद्द हुआ था, तो यह भारत का पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच था जोकि स्कॉटलैंड के खिलाफ डरबन में साल 2007 में खेला जाना था। इन खेलों के बीच, भारत ने 46 टी20 वर्ल्ड कप गेम खेले और 31 गेम जीते, लेकिन एक भी मैच रद नहीं हुआ। उस वर्ल्ड कप सीजन टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था और पहली टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी थी। वह मैच भी एसोसिएट नेशन के खिलाफ रद हुआ था और यह मुकाबला भी एसोसिएट नेशन के खिलाफ रद हुआ है।

सुपर 8 में टीम इंडिया के मैच

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में टीम इंडिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान की टीम के साथ खेलेगी। इस मैच का आयोजन 20 जून को किया जाना है। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का आयोजन बारबाडोस के ब्रिजटाउन में किया जाएगा। अफगानिस्तान के अलावा टीम इंडिया टीम इंडिया ग्रुप डी की दूसरी बेस्ट टीम के साथ मैच खेलेगी। जोकि बांग्लादेश या नीदरलैंड में से कोई एक टीम हो सकती है। इसके अलावा भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच खेलेगी। इस मैच का आयोजन 24 जून को किया जाना है।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया नहीं खेल सकी ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच, अब इतने दिन बाद मैदान पर उतेंगे भारतीय खिलाड़ी

IND vs CAN: भारत बनाम कनाडा के बीच मैच हुआ रद, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल