1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों की जगह पक्की!

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों की जगह पक्की!

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Aug 22, 2023 09:40 am IST,  Updated : Aug 22, 2023 09:40 am IST

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया जा चुका है। टीम इंडिया अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान का सामना करने वाली है।

Rohit Sharma and Babar Azam- India TV Hindi
Rohit Sharma and Babar Azam Image Source : GETTY

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। कप्तान रोहित शर्मा समेत 17 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए चुने गए हैं। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है। वहीं टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में 2 सितंबर को पाकिस्तान का सामना करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ जब भी टीम इंडिया मैदान पर उतरती है तो रोमांच दूसरे किसी भी मुकाबले से काफी ज्यादा होता है। ऐसे में देखना खास रहेगा कि इस मैच में उतरने वाले 11 खिलाड़ी कौन होंगे। 

ओपनिंग के लिए उतरेंगे गिल और रोहित

भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी। दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली उतरेंगे। 

मिडिल ऑर्डर में अय्यर-राहुल की वापसी

वहीं टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर एक बार फिर से श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। अय्यर ने लंबे समय के बाद टीम में वापसी की है। नंबर 5 की बात करें तो यहां खेलने के सबसे बड़े दावेदार केएल राहुल हैं। हालांकि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि राहुल एक छोटी सी चोट लग गई है जिसके चलते शायद वो पहले मैच में नहीं खेलें। ऐसे में ईशान किशन भी एक ऑप्शन हो सकते हैं। इसके अलावा नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या होंगे। 

जडेजा-शार्दुल टीम के ऑलराउंडर

इसके अलावा टीम में रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे। दोनों ही खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे। इसके अलावा दो फास्ट बॉलर के रूप में टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल होंगे। वहीं एक ऑप्शन मोहम्मद शमी भी हैं। 

एशिया कप के लिए भारत की संभावित 11:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल