India vs Australia 1st Test Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन दोनों ही टीमों के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला जिसमें कुल 17 विकेट गिरे। भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसमें टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 150 के स्कोर पर सिमट गई थी। भारतीय टीम की तरफ से नितीश रेड्डी ने 41 जबकि ऋषभ पंत ने 37 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने 4 विकेट हासिल किए। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाते हुए दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 विकेट 67 के स्कोर तक गिरा दिए थे, जिसमें अभी वह भारतीय टीम की पहली पारी के स्कोर से 83 रन पीछे हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से अब तक कप्तान जसप्रीत बुमराह 4, मोहम्मद सिराज 2 और हर्षित राणा एक विकेट हासिल कर चुके हैं।
यहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच का लाइव स्कोरकार्ड