IND vs AUS Melbourne Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने अपने 5 विकेट 164 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे। ऋषभ पंत 6 जबकि रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 474 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हुई थी, जिसमें स्टीव स्मिथ के बल्ले से बेहतरीन 140 रनों की पारी देखने को मिली थी। वहीं टीम इंडिया की पहली पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 82 रन देखने को मिले। अभी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 310 रन पीछे है, जिसमें उसे फॉलोआन टालने के लिए 110 रन और बनाने होंगे।
यहां पर देखिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्कोर