India vs Australia Prime Minister XI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर को एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा, जो पिंक बॉल से होगा। इसकी तैयारियों के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ दो दिन का प्रैक्टिस मैच 30 नवंबर से खेलना था। लेकिन पहले दिन बारिश सबसे बड़ी विलेन बन गई और मैच में टॉस तक नहीं हो पाया। अब दूसरे दिन दोनों टीमों के बीच 50-50 ओवर्स का मैच होना था, लेकिन बारिश के खलल की वजह से इसे 46-46 ओवर्स का कर दिया गया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ पीएम इलेवन को 240 रनों के स्कोर पर समेट दिया तो वहीं इसके बाद 46 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाने के साथ इस मुकाबले को भी 6 विकेट से अपने नाम किया।
IND vs AUS PM XI के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।