1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे मुकाबले से पहले बदलाव, ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे बचे हुए दो मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे मुकाबले से पहले बदलाव, ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे बचे हुए दो मैच

 Published : Nov 03, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 01:23 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का अगला मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा। इससे पहले स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया गया है।

suryakumar yadav and Mitchell Marsh- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श Image Source : PTI

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और दो अभी बाकी हैं। दोनों टीमों ने एक एक मैच अपने नाम किया है और सीरीज अभी बराबरी पर है। इस बीच अब अगला मैच काफी अहम होगा। इससे पहले टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने ​कुछ खिलाड़ियों को बचे हुए मैचों से बाहर कर दिया है। वे दूसरे मैच खेलने के लिए जाने वाले हैं। 

ट्रेविस हेड नहीं खेलेंगे भारत के खिलाफ अगला मुकाबला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था, इसलिए इसे रद कर दिया गया था। इसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारने में कामयाबी हासिल की। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पलटवार किया और मैच अपने नाम कर लिया। यानी सीरीज अभी 1.1 की बराबरी पर चल रही है। अब चौथे मुकाबले की तैयारी शुरू हो गई है, जो गुरुवार को खेला जाएगा। इस बीच पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अगला मैच नहीं खेलेंगे। हेड के अलावा सीन एबॉट भी अगले मैच से बाहर हो गए हैं। 

एशेज की तैयारी में जुट रही है ऑस्ट्रेलियाई टीम

जानकारी मिली है कि ट्रेविस हेड अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज को छोड़कर शेफील्ड शील्ड के अगले राउंड में खेलने के लिए उतरेंगे। वे इस टूर्नामेंट में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं। इसी महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलेगी, इसके लिए खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज सबसे बड़ी सीरीज मानी जाती है। इस बीच खबर है कि बेन ड्वारशुइस बचे हुए दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करते हुए नजर आएंगे। 

कुलदीप यादव भारत के स्क्वाड से किए गए रिलीज

बचे हुए दो मैच इसलिए भी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अहम हैं, क्योंकि इसी से तय होगा कि कौन सी टीम सीरीज अपने नाम करेगी। चौथा मैच जो भी टीम अपने नाम करेगी, वो फिर सीरीज हारेगी नहीं, क्योंकि सीरीज अभी बराबरी पर है। जहां एक ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं, वहीं भारत की ओर से भी कुलदीप यादव को वापस भारत भेज दिया गया है। इसी महीने की 14 तारीख से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा मुकाबला होना है। माना जा रहा है कि कुलदीप यादव अगला मैच भारत ए की ओर से खेल सकते हैं, ताकि उन्हें टेस्ट की प्रैक्टिस हो जाए। भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 

भारत के पास हैं इस वक्त तीन आईसीसी की ट्रॉफी, महिला टीम ने पहली बार जीता खिताब

CWC 2025: अमनजोत कौर नहीं, वर्ल्ड कप फाइनल का ये कैच युगों तक रखा जाएगा याद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल