IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से पटखनी दी है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश की टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा है। बांग्लादेश की पूरी टीम 228 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदोय 100 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने दम दिखाया और शतक लगाते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी।
यहां पर देखिए भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच का लाइव स्कोर