1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: टीम इंडिया में हुई एंट्री, लेकिन इन प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह!

IND vs BAN: टीम इंडिया में हुई एंट्री, लेकिन इन प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह!

 Published : Sep 13, 2024 01:28 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 01:28 pm IST

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट 19 सितंबर को चेन्नई में है। इस मैच में किसे जगह मिलेगी और कौन बाहर रहेगा, ये सवाल इस वक्त सबसे बड़ा है।

indian cricket team- India TV Hindi
इन प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह! Image Source : GETTY

India vs Bangladesh Probable Playing XI: भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज अब और भी करीब है। 19 सितंबर से होने वाले पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के करीब करीब सभी खिलाड़ी इस वक्त चेन्नई पहुंच चुके हैं और उनकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली सीधे लंदन से आकर टीम के साथ जुड़े हैं। इस बीच फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। वैसे तो जब रोहित शर्मा टॉस के वक्त बताएंगे कि टीम क्या है, तभी साफ होगा, लेकिन अभी ऐसा लग रहा है कि दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें भारतीय टीम के स्क्वाड में तो जगह मिली है, लेकिन वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा शायद नहीं होंगे। 

दो पेसर और तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकते हैं रोहित शर्मा 

बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने सीरीज के पहले मैच के लिए चार पेसर्स को टीम में रखा है। इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप के अलावा यश दयाल भी हैं। ध्यान रखने की बात ये है कि ये मुकाबला चेन्नई में खेला जाना है, जहां की पिच स्पिनर्स के लिए खासी मददगार मानी जाती है। टीम इंडिया ने अपने स्पिनर्स की दम पर यहां कई मुकाबले तीन ही दिन में जीतकर खत्म किए हैं। ऐसे में इस बात की संभावना काफी कम है कि रोहित शर्मा दो से ज्यादा पेसर लेकर मैदान में उतरेंगे। दो तेज गेंदबाज और तीन​ स्पिनर्स का कॉबिनेशन हो सकता है। अच्छी बात ये है कि जो तीन स्पिनर प्लेइंग इलेवन में खेलने के दावेदार हैं, वो ठीकठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, इसलिए ज्यादा टेंशन की बात नहीं होनी चाहिए। 

आकाशदीप और यश दयाल को करना पड़ सकता है इंतजार 

टीम इंडिया के बॉलिंग कॉबिनेशन की बात की जाए तो रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के तौर पर तीन स्पिनर और जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज दूसरे पेसर हो सकते हैं। यानी कुल पांच गेंदबाज। ऐसे में आकाशदीप और यश दयाल की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में बनती हुई फिलहाल तो नजर नहीं आ रही है। आकाश दीप ने तो भारत के लिए एक टेस्ट खेला है, जिसमें तीन विकेट भी निकाले हैं, लेकिन यश दयाल को अपने डेब्यू का इंतजार है। जो शायद अभी पूरा नहीं हो पाएगा। 

दूसरे टेस्ट के लिए बाद में किया जाएगा टीम का ऐलान 

सेलेक्टर्स ने अभी केवल पहले ही मैच के लिए टीम की घोषणा की है, यानी दूसरे टेस्ट के लिए भी टीम का ऐलान किया जाएगा। उसमें अगर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया तो आकाशदीप और यश दयाल में से किसी एक का मौका बन सकता है। हालांकि इससे पहले ये जरूर देखना होगा कि बांग्लादेश की टीम भारत आकर कैसा प्रदर्शन करती है। अगर भारत पहला मैच आसानी से जीत गया तो फिर बुमराह को आराम देने के बारे में सोचा जा सकता है। इसका कारण ये भी है कि जल्द ही न्यूजीलैंड से भी टेस्ट सीरीज होनी है, उसमें बुमराह का होना काफी ज्यादा जरूरी होगा। देखना होगा​ कि रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। 

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें 

Duleep Trophy 2024: संजू सैमसन यहां भी फ्लॉप, रुतुराज गायकवाड ने दिखाई हिम्मत

Duleep Trophy 2024: श्रेयस अय्यर के नहीं आ पा रहे अच्छे दिन, एक बार फिर डक का शिकार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल