1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN Live Streaming: कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला, मोबाइल और टीवी पर देखने का आसान तरीका

IND vs BAN Live Streaming: कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला, मोबाइल और टीवी पर देखने का आसान तरीका

 Published : Sep 23, 2025 09:01 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 09:01 pm IST

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप सुपर 4 का अगला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 24 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगा। आप इसे अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।

suryakumar yadav and liton das- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और लिटन दास Image Source : AP PTI

India vs Bangladesh: भारतीय टीम अब एशिया कप के सुपर 4 के अपने अगले मैच में उतरने के लिए तैयार है। सुपर 4 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पटकनी दी थी। टीम के पास इस वक्त दो अंक हैं और नेट रनरेट भी अच्छा है। अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर फाइनल के लिए अपना टिकट पक्का किया जाए। लेकिन आप अपने टीवी और मोबाइल पर इस मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं, चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं। 

दुबई में देर शाम आठ बजे शुरू होगा भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप सुपर 4 का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। हर मैच की तरह ये मैच भी भारतीय समय अनुसार देर शाम आठ बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े सात बजे टॉस होगा। दोनों टीमों के फाइनल मैच की राह इसी से होकर जाएगी। बांग्लादेश की टीम जहां एक ओर पहले मैच में श्रीलंका को हराकर आ रही है, वहीं भारतीय टीम पाकिस्तान को हरा चुकी है। यानी जो टीम इस मैच को जीतेगी, उसके लिए फाइनल की सीट पक्की तो नहीं, लेकिन काफी करीब जरूर हो जाएगी। इसलिए जीत की कोशिश दोनों टीमें करेंगी। 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी लिव और फैन कोड पर देख सकते हैं मैच

आपको पता ही होगा कि एशिया कप के सारे मुकाबले आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। सोनी के कई सारे चैनलों पर लाइव मैच दिखाए जा रहे हैं। जहां आप अपनी मर्जी से भाषा भी चुन सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भी विकल्प दिए गए हैं। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपके फोन में सोनी लिव का एप होना जरूरी है। वहां पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे जरूर खर्च करने पड़ सकते हैं। सोनी लिव के अलावा फैनकोड पर भी एशिया कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। आप वहां पर एक मैच या फिर पूरे टूर्नामेंट देखने के लिए टिकट खरीद सकते हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह। 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम: लिटन दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन, तंजीद हसन तमीम।

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बना दिया बहुत बड़ा स्कोर, भारतीय खिलाड़ी ने चटकाए पांच विकेट

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया, ये रहा भारत का संभावित स्क्वाड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल