1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम बांग्लादेश: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच इस रिकॉर्ड के लिए कांटे का मुकाबला

भारत बनाम बांग्लादेश: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच इस रिकॉर्ड के लिए कांटे का मुकाबला

 Published : Dec 05, 2022 12:05 pm IST,  Updated : Dec 05, 2022 12:11 pm IST

भारत और बांग्लादेश के बीच जब दूसरा वन डे मैच होगा तो सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होने वाली हैं।

Rohit Sharma and Virat Kohli - India TV Hindi
Rohit Sharma and Virat Kohli Image Source : GETTY

India Vs Bangladesh 2nd ODI Match : भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया जीतते जीतते हार गई। अब भारतीय टीम सीरीज में पीछे हो गई है। हालांकि अभी दो मैच बाकी हैं और भारतीय टीम कोशिश करेगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज बराबर की जाए और आखिरी मैच भी अगर टीम इंडिया जीत लेती है तो फिर सीरीज पर कब्जा करने का भी मौका होगा। इस बीच बांग्लादेश के खिलाफ भले पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला बहुत ज्यादा रन नहीं बना पाया हो, लेकिन इन दोनों के आंकड़े बांग्लादेश के खिलाफ अच्छे हैं। अब जब ये दोनों खिलाड़ी सीरीज के दूसरे मैच में खेलने के लिए उतरेंगे तो इन दोनों के बीच ही एक रिकॉर्ड के लिए जंग होती हुई नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं कि वो रिकॉर्ड है कौन सा।

Virat Kohli
Image Source : GETTYVirat Kohli

बांग्लादेश के खिलाफ वन डे में विराट कोहली के नाम हैं सबसे ज्यादा रन 

दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ वन डे इंटरनेशनल में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान विराट कोहली के नाम पर है। उन्होेंने अब तक 689 रन बनाए हैं, लेकिन रोहित शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने वन डे में 687 रन बनाए हैं, यानी विराट कोहली से महज दो रन कम। अब जब ये दोनों अगले मैच में खेलने के लिए उतरेंगे तो देखना होगा कि कौन सा खिलाड़ी बाजी मारता है। ये तो हुई रनों की बात, लेकिन इनके बाकी आंकड़े देखेंगे तो उसमें भी काफी समानता नजर आती है। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 13 वन डे पारियां खेली हैं, वहीं रोहित शर्मा ने 14 पारियां खेली हैं। विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर 136 रन है, वहीं रोहित का सर्वाधिक स्कोर 137 रन है। विराट कोहली का औसत 68.90 है और रोहित का औसत 57.25 है। विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 98.42 का है तो रोहित का 93.08 का है। दोनों ने तीन तीन शतक बांग्लादेश के खिलाफ वन डे इंटरनेशनल में लगाए हैं। 

Rohit Sharma
Image Source : GETTYRohit Sharma

बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में नहीं चला रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला
सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 27 रनों की पारी खेली थी। इसके लिए उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया था। इसमें चार चौके और एक छक्का लगाया था। वहीं विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने 15 गेदों पर नौ रन बनाए थे। कोहली अपनी पारी में एक ही चौका लगाया था। दोनों बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली, लेकिन उसके बाद वे उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। अब देखना होगा कि भारतीय टीम दूसरे मैच में कैसे बाउंस बैक् करती है और ये दोनों बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं। मैच के साथ साथ इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों पर भी नजर रहने वाली है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल