Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा भयंकर बदलाव, 2 गए बाहर, 3 की एंट्री

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा भयंकर बदलाव, 2 गए बाहर, 3 की एंट्री

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jan 29, 2024 05:34 pm IST, Updated : Jan 29, 2024 05:34 pm IST

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में बीसीसीआई ने बदलाव का ऐलान किया है। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल बाहर हो गए हैं, वहीं 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।

rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा भयंकर बदलाव, 2 गए बाहर, 3 की एंट्री

India vs England Playing 11 : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया गया है। दरअसल रवींद्र जडेजा और केएल राहुल दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी अब बीसीसीआई की ओर से दे दी गई है। वहीं बीसीसीआई ने ये भी साफ कर दिया है कि दूसरे टेस्ट से पहले सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को टीम में जगह दी गई है। यानी अगले मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन भी काफी हद तक बदल जाएगी। 

रवींद्र जडेजा और केएल राहुल बाहर, सरफराज को पहली बार मिला भारतीय टीम में मौका 

रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को लेकर पहले ही संभावना जताई जा रही थी कि वे दूसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। अब बीसीसीआई के ऐलान के बाद भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई है। खास तौर पर इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में अब भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, ये अपने आप में बड़ा सवाल है। 

विशाखापत्तनम में कप्तान रोहित शर्मा किसे देंगे मौका 

भारत बनाम इंग्लैंड में दूसरा टेस्ट मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इसमें भी पूरी उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ही ओपनिंग करने आएंगे। वहीं तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर की भी जगह करीब करीब पक्की है। हालांकि उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं आए हैं, लेकिन कोई ऑप्शन भी नहीं है। पहले मैच में नंबर चार पर विराट कोहली की जगह केएल राहुल खेलने के लिए आए थे। उन्होंने पहली पारी में 80 से ज्यादा रन की पारी भी खेली थी। अब इस नंबर के लिए दो दावेदार आ गए हैं। रजत पाटीदार को पहले ही स्क्वाड में शामिल कर लिया गया था। वहीं अब सरफराज खान को भी टीम में जगह दी गई है। कप्तान रोहित शर्मा इन दोनों में से किसे मौका देंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। 

सरफराज खान को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका 

सरफराज खान को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उनके प्रथम श्रेणी के आंकड़े बहुत लाजवाब हैं, ऐसे में उन्हें मौका मिलने की पूरी संभावना है। उनका लंबे समय का इंतजार अब खत्म हो सकता है। इसके बाद अगर बात करें तो कीपिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर के केएस भरत के ही जिम्मे होने वाली है। वैसे तो ध्रुव जुरैल को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन अभी उनको मौका मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। 

वॉशिंगटन सुंदर लेंगे रवींद्र जडेजा की जगह 

बात अगर रवींद्र जडेजा की करें तो उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया जाएगा, लेकिन सौरभ भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं। यानी पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन से इस बार कुल मिलाकर दो बदलाव किए जा सकते हैं। केएल राहुल की जगह सरफराज खान और रवींद्र जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। बाकी टीम में कोई बदलाव शायद न ही किया जाए। 

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:  रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें  

विशाखापत्तनम में टीम इंडिया को क्या मिलेगी जीत! खत्म होगा इतना लंबा इंतजार

शुभमन गिल का फॉर्म आ सकता है वापस, लेकिन क्या रोहित शर्मा करेंगे ये फैसला

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement