1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 5th Test, Day 3 HIGHLIGHTS: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 257 रन की बढ़त, पुजारा-पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

IND vs ENG 5th Test, Day 3 HIGHLIGHTS: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 257 रन की बढ़त, पुजारा-पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 03, 2022 02:13 pm IST,  Updated : Jul 03, 2022 11:39 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है।

Ben Stokes and Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Ben Stokes and Jasprit Bumrah Image Source : INDIA TV

IND vs ENG, 5th Test, Day 3 HIGHLIGHTS

भारत और इंग्लैंड के बीच पिछली सीरीज (2021) का रिशेड्यूल और पांचवां टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेजा जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 416 रन बनाए। ऋषभ पंत (146) और रवींद्र जडेजा (104) ने 98 रन पर पांच विकेट के बाद छठे विकेट के लिए 222 रनों की पार्टनरशिप की थी। भारत ने इंग्लैंड को 284 रन पर समेट दिया। जोनी बेयरस्टो ने 106 रन बनाए। जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए तो वहीं बुमराह को तीन और शमी को दो विकेट मिले। भारत ने इसके बाद दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 257 रनों की बढ़त बना ली है। चेतेश्वर पुजारा (50*) और ऋषभ पंत (30*) नाबाद क्रीज पर टिके हुए हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल