1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, कहीं बदला तो नहीं है मुकाबले का वक्त

IND vs NZ: आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, कहीं बदला तो नहीं है मुकाबले का वक्त

 Published : Jan 28, 2026 10:42 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 10:42 am IST

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का आज चौथा मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम को है, इसलिए अभी से जान लीजिए कि ये कितने बजे से शुरू होगा, ताकि आप अपनी तैयारी कर सकें।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

India vs New Zealand 4th T20I Match Time: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं और सब के सब टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। अब चौथे मैच की बारी है। तीसरे और चौथे मैच के बीच दो दिन का गैप था। ये मैच आज विशाखानट्टन में खेला जाएगा। इस बीच मैच शुरू होने से पहले आपको पता होना चाहिए कि मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा, कहीं मैच का वक्त बदला तो नहीं है। 

टीम इंडिया करना चाहेगी न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टी20 मैचों की सीरीज पहले तीन मैचों में ही टीम इंडिया ने अपने नाम कर ली है। अब भारतीय टीम का लक्ष्य होगा कि विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया जाए, ताकि जब सात फरवरी से टी20 विश्व कप का आगाज हो तो बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरा जाए। इस बीच टीम के पास मौका है कि कुछ प्रयोग किए जाएं, ताकि विश्व कप तक कोई दिक्कत ना हो। 

शाम को सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मुकाबला

इस बीच अगर मैच शुरू होने की बात की जाए तो ये मुकाबला जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। शाम को सात बजे से मैच शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। सीरीज के पहले तीन मैच भी सात ही बजे शुरू हुए थे, यानी वक्त में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीद है कि 11 बजे से पहले ही मैच खत्म भी हो जाएगा। इसलिए कोई ज्यादा दिक्कत की बात नहीं होनी चाहिए। 

न्यूजीलैंड की टीम कर सकती है पलटवार

अब तक सीरीज के जो तीन मैच खेले गए हैं, उसे टीम इंडिया ने करीब करीब एकतरफा अंदाज में जीता है। न्यूजीलैंड की टीम कहीं भी नजर नहीं आई। लेकिन टीम मजबूत है, इसमें कोई शक नहीं। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम अचानक पलटवार करे तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए। इसके बाद आखिरी मैच के बारे में भी अभी से जान लीजिए। सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद फरवरी में टी20 ​विश्व कप 2026 का आगाज हो जाएगा। 

न्यूजीलैंड की टीम: डेवोन कॉन्वे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकरी फॉल्क्स, बेवन जैकब्स। 

भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़े 

IND vs NZ: चौथे टी20 मैच में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, ऐसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

सालों का इंतजार खत्म, क्रिकेट जगत को मिला 8वां महाबली बल्लेबाज, जो रूट ने रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल