IND-W vs NZ-W: भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में आमने-सामने थी। दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट का पहला मैच था। जहां न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 58 रनों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया 102 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND-W vs NZ-W: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया, 58 रनों से जीता मैच
IND-W vs NZ-W: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया, 58 रनों से जीता मैच
IND-W vs NZ-W Live Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को बड़े अंतर से हरा दिया है।
IND-W vs NZ-W Live Update
-
10:54 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड ने जीता मैच
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले को 58 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। फैंस को इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से निराश किया है। टीम इंडिया को यह हार सेमीफाइनल की रेस में काफी भारी पड़ सकती है।
-
10:38 PM (IST) Oct 04, 2024
8 विकेट गिरे
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के 8 विकेट गिर गए हैं। भारत का 8वां विकेट पूजा वस्त्रकार के रूप में गिरा है। पूजा ने इस मुकाबले में 7 गेंदों पर 8 रन बनाए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 90/8
-
10:26 PM (IST) Oct 04, 2024
भारत के 6 विकेट गिरे
भारतीय टीम के 6 विकेट गिर गए हैं। टीम इंडिया काफी मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। भारत की ओर से इस वक्त दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार बल्लेबाजी कर रही हैं। टीम इंडिया का स्कोर 75/6 है और यहां से मैच जीत पाना काफी मुश्किल सा नजर आ रहा है।
-
10:19 PM (IST) Oct 04, 2024
भारत का 5वां विकेट गिरा
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 5वां झटका दिया है। ऋचा घोष के रूप में टीम इंडिया को यह झटका लगा है। ऋचा घोष ने इस मैच में 19 गेंदों पर 12 रन बनाए हैं।
-
10:09 PM (IST) Oct 04, 2024
जेमिमा रोड्रिग्स आउट
जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में टीम इंडिया का चौथा विकेट भी गिर गया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में काफी मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। जेमिमा ने इस मुकाबले में 11 गेंदों पर सिर्फ 14 रनों की पारी खेली है। भारत का स्कोर 55/4
-
9:58 PM (IST) Oct 04, 2024
टीम इंडिया की खराब शुरुआत
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस रनचेज में बेहद खराब शुरुआत की है। टीम इंडिया ने शुरुआती 7 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने तीन विकेट भी खो दिए हैं। जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृिति मंधाना, शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर का विकेट शामिल है।
-
9:21 PM (IST) Oct 04, 2024
टीम इंडिया की पारी शुरू
भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 161 रनों का टारगेट दिया है। दुबई इंटरनेशलन क्रिकेट स्टेडियम में इस टारगेट को चेज करना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ओपन कर रही हैं।
-
9:11 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड ने बनाए 160 रन
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 120 गेंदों पर 161 रनों की जरूरत है। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। वहीं कीवी टीम की तरफ से सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों पर 57 रन बनाए हैं।
-
9:07 PM (IST) Oct 04, 2024
सोफी डिवाइन की 50
सोफी डिवाइन ने भारत के खिलाफ 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह एक छोर से लगातार तेजी से रन बना रही हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके जड़े हैं।
-
9:04 PM (IST) Oct 04, 2024
चौथा विकेट गिरा
रेणुका सिंह इस मुकाबले में कमाल के फॉर्म में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्रूक हैलिडे को आउट किया है। हैलिडे ने इस मुकाबले में 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके जड़े। न्यूजीलैंड का स्कोर 145/4
-
8:42 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
न्यूजीलैंड की टीम ने 15वें ओवर में 100 रन के आंकड़े को छू लिया है। टीम इंडिया ने इस दौरान उनके तीन विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड की टीम अब बचे हुए 5 ओवर में अपने रन को और भी तेजी से बढ़ाना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया को विकेटों की तलाश है।
-
8:41 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को रेणुका सिंह ने तीसरा झटका दिया है। उन्होंने अमेलिया केर को आउट कर दिया है। अमेलिया ने इस मुकाबले में 22 गेंदों पर सिर्फ 13 रनों की पारी खेली है। न्यूजीलैंड का स्कोर 99/3
-
8:15 PM (IST) Oct 04, 2024
10 ओवर हुए पूरे
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने शुरुआती 6 ओवर में कुथ खास नहीं किया था, लेकिन पावरप्ले खत्म होते ही उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। न्यूजीलैंड की ओर से अमेलिया केर और सोफी डिवाइन बल्लेबाजी कर रही हैं।
-
8:10 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड को बैक टू बैक दो बड़े झटके
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार वापसी की है। न्यूजीलैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट को खो दिया है। श्रेयंका पाटिल ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूजी बेट्स और आशा शोभना ने 8वें ओवर की पहली गेंद पर जॉर्जिया को आउट किया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 67/2
-
7:59 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत
न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ काफी तेज और अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने पावरप्ले में ही यानी कि शुरुआती 6 ओवर में ही बिना विकेट खोए 9.17 की रनरेट से 55 रन बना लिए हैं।
-
7:44 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन
-
7:44 PM (IST) Oct 04, 2024
भारत की प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह
-
7:32 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। न्यूजीलैंड की ओर से सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ओपन कर रही हैं। वहीं टीम इंडिया की तरफ से पूजा वस्त्रकर पहला ओवर कर रही हैं।
-
7:06 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में पांच बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर और पांच गेंदबाज के साथ उतर रही है।
-
6:41 PM (IST) Oct 04, 2024
न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप का स्क्वाड
सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु
-
6:41 PM (IST) Oct 04, 2024
भारत का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन