1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम ओमान के बीच मुकाबले में होगी रनों की बरसात या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी

भारत बनाम ओमान के बीच मुकाबले में होगी रनों की बरसात या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी

 Published : Sep 18, 2025 10:07 pm IST,  Updated : Sep 18, 2025 10:16 pm IST

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

india vs oman- India TV Hindi
ओमान और भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

T20 एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि ओमान की टीम सुपर-4 की रेस से बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में होगा और भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का समापन जीत के साथ करना चाहेगी।

शुरुआत में बल्लेबाजों को मिल सकती है मदद

अबू धाबी की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों को सपोर्ट करने के लिए जानी जाती है। बाद में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है। पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स भी अपना कमाल दिखा सकते हैं। स्पिन यहां पर किसी भी टीम के लिए अचूक हथियार साबित हो सकते हैं।

टारगेट चेज करने वाली टीम को मिली ज्यादा जीत 

अबू धाबी के मैदान पर अभी तक कुल 95 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 44 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं 51 में बाद में टारगेट चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में इस मैच में टॉस का अहम रोल हो सकता है। जो भी टीम टॉस जीतेगी। वह पहले गेंदबाजी कर सकती है।

आयरलैंड की टीम अबू धाबी में बना चुकी हाईएस्ट स्कोर

अबू धाबी के क्रिकेट ग्राउंड में पहली पारी का औसत स्कोर 137 रन है। वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 123 रन है। यहां पर हाईएस्ट टोटल बनाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम है। आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 225 रन बनाए थे। वहीं सबसे कम 54 रनों का स्कोर यूएसए महिला ने थाईलैंड महिला टीम के खिलाफ बनाया था।

पहली बार ओमान के खिलाफ मैच खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक ओमान के खिलाफ एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ऐसे में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ओमान के खिलाफ मैच खेलने के लिए ग्राउंड पर उतरेगी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं ओमान की टीम के कप्तान जतिंदर सिंह हैं।

यह भी पढ़ें:

संन्यास के बाद अब इस भारतीय टीम के लिए खेलेंगे अश्विन, अचानक ले लिया बड़ा फैसला

T20I क्रिकेट में पीछे होते-होते बचे युवराज सिंह, इस खिलाड़ी ने विस्फोटक बैटिंग से मचाई तबाही!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल