1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: अभी खत्म नहीं हुआ, इस दिन फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

IND vs PAK: अभी खत्म नहीं हुआ, इस दिन फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

 Published : Sep 29, 2025 07:14 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 07:14 pm IST

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच अक्टूबर दिन रविवार को फिर आमने सामने होने जा रही हैं। इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमें का मुकाबला होगा।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

India vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीन बार बुरी तरह से पटका। खास बात ये रही कि घटिया खेल दिखाकर भी पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंच गई, लेकिन यहां भी भारत के सामने चारोखाने चित्त हो गई। अगर आपको लगता है कि अब तो एशिया कप खत्म हो गया है और भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला अब नहीं होगा। पाकिस्तान की बेइज्जती अब नहीं होगी तो रुक जाइए। अब से बस कुछ ही दिन बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें फिर आमने सामने होने जा रही हैं और वो भी वर्ल्ड कप के मुकाबले में टक्कर होगी। 

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा मैच

महिला विश्व कप 2025 का आगाज होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला 30 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। पहले ही दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान पर नजर आएगी, वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से होगा। महिला वनडे विश्व कप के पहले मैच में भारत और श्रीलंका की महिला टीमें भिड़ने जा रही हैं। ये मैच गुवाहटी में होगा और भारतीय समय अनुसार दिन में तीन बजे से शुरू होगा। हालांकि भारत बनाम पाकिस्तान मैच श्रीलंका में होगा। 

5 अक्टूबर को कोलंबो में होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

महिला वनडे विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर को आमने सामने होंगी। ये मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। इसके शुरू होने का समय भी दिन में ​तीन बजे का रहेगा। जिस तरह से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पाकिस्तान पर बहुत भारी पड़ी थी। ऐसा ही कुछ 5 अक्टूबर को कोलंबो में भी दिखाई देगा। भारतीय महिला टीम पाकिस्तानी टीम हराने में स्थिति में होगी। इसमें ज्यादा शक नहीं होना चाहिए। 

भारतीय महिला टीम अब तक 11 बार पाकिस्तान को पीट चुकी है

मजे की बात ये है कि भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक 11 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से सारे भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान का खाता अभी तक पूरी तरह से खाली है। इससे समझा जा सकता है कि पुरुष ही नहीं, महिला क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान पर बहुत भारी है। अब देखना होगा कि जब 5 अक्टूबर को ये दोनों टीमें फिर से आमने सामने होंगी तो भारतीय टीम कितनी बड़ी जीत दर्ज करती है। 

वनडे विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी। 

यह भी पढ़ें 

IND vs WI: टेस्ट सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, अचानक बाहर हो गया ये धाकड़ खिलाड़ी

इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, 15 साल के इंटरनेशनल करियर को दे दिया विराम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल