IND vs SA 1st T20I : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन के किंग्समीड मैदान पर चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान एडेन माक्ररम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 202 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन के बल्ले से बेहतरीन 107 रनों की शतकीय पारी देखने को मिली, इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी 33 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट हासिल किए। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करने जब उतरी तो उसकी शुरुआत ही खराब देखने को मिली जिसके बाद टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवाती चली गई और पूरे 20 ओवर्स भी खेलने में कामयाब नहीं हो सकी। अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर्स में 141 के स्कोर पर सिमट गई और उसे 61 रनों से मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए इस मैच में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट हासिल किए।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs SA 1st T20I: भारत ने जीता पहला टी20 मैच, साउथ अफ्रीका को दी 61 रनों से मात
IND vs SA 1st T20I: भारत ने जीता पहला टी20 मैच, साउथ अफ्रीका को दी 61 रनों से मात
IND vs SA 1st T20I: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन के मैदान पर खेले गए चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 202 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद अफ्रीकी टीम 141 के स्कोर पर सिमट गई।
IND vs SA 1st T20I
-
12:18 AM (IST) Nov 09, 2024
भारत ने जीता पहला टी20 मैच
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम किया है, जिसमें उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 202 रनों का स्कोर बनाया था तो वहीं अफ्रीका की टीम सिर्फ 141 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से बल्ले से जहां संजू सैमसन का कमाल देखने को मिला तो वहीं गेंद से वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने अपना कमाल दिखाया।
-
11:54 PM (IST) Nov 08, 2024
साउथ अफ्रीका की टीम ने गंवाया 8वां विकेट
साउथ अफ्रीका ने खिलाफ 203 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 114 के स्कोर पर अपना 8वां विकेट मार्को यान्सन के रूप में गंवाया है जो 12 के निजी स्कोर पर रवि बिश्नोई का शिकार बने।
-
11:45 PM (IST) Nov 08, 2024
93 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने गंवाया 7वां विकेट
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम 93 रन के स्कोर पर 7 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया है।
-
11:42 PM (IST) Nov 08, 2024
साउथ अफ्रीका की टीम ने 87 के स्कोर पर गंवाया छठा विकेट
साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 203 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 87 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है, जिसमें उन्हें अभी 116 रनों की और दरकार है।
-
11:38 PM (IST) Nov 08, 2024
हेनरिक क्लासेन वरुण चक्रवर्ती ने भेजा पवेलियन
साउथ अफ्रीका की टीम ने 86 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट हेनरिक क्लासेन के रूप में गंवाया है जो वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। क्लासेन 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
-
11:27 PM (IST) Nov 08, 2024
साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर्स में बनाए 76 रन
साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं, जिसमें हेनरिक क्लासेन 18 और डेविड मिलर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफ्रीका को अभी भी जीत के लिए 127 रन और बनाने हैं।
-
11:12 PM (IST) Nov 08, 2024
6 ओवर्स में साउथ अफ्रीका टीम का स्कोर 49 रन
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 203 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 49 रनों का स्कोर बना लिया है। हेनरिक क्लासेन 2 और डेविड मिलर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
10:57 PM (IST) Nov 08, 2024
भारतीय टीम को मिला दूसरा विकेट
भारतीय टीम को दूसरा विकेट आवेश खान ने दिलाया है। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन की राह दिखाई है। उन्होंने मैच में 11 रन बनाए हैं।
-
10:50 PM (IST) Nov 08, 2024
अर्शदीप ने एडन माक्ररम का विकेट झटका
भारत के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 के स्कोर पर अपना पहला विकेट एडन माक्ररम के रूप में गंवाया है।
-
10:24 PM (IST) Nov 08, 2024
भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में बनाए 202 रन
भारतीय टीम ने डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 202 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली है।
-
10:01 PM (IST) Nov 08, 2024
हार्दिक पांड्या बल्ले से नहीं दिखा पाए कमाल
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में 181 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट हार्दिक पांड्या के रूप में गंवाया है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
-
9:53 PM (IST) Nov 08, 2024
संजू सैमसन 107 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम ने 175 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट संजू सैमसन के रूप में गंवाया है जिसमें वह 107 रनों की निजी पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं। सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 10 छक्के लगाए हैं।
-
9:49 PM (IST) Nov 08, 2024
संजू सैमसन ने पूरा किया शतक
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली है। इस मैच में टीम इंडिया ने 15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं।
-
9:29 PM (IST) Nov 08, 2024
भारतीय टीम ने 11 ओवर्स में बनाए 111 रन
भारतीय टीम ने डरबन में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 11 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 70 और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:19 PM (IST) Nov 08, 2024
सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम ने डरबन में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 90 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में गंवा दिया है, जो 21 रन बनाकर आउट हुए हैं।
-
9:05 PM (IST) Nov 08, 2024
संजू सैमसन ने पूरा किया अर्धशतक
डरबन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन के बल्ले से सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। टीम इंडिया ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 17 और संजू 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:00 PM (IST) Nov 08, 2024
6 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 56 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 35 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:54 PM (IST) Nov 08, 2024
भारतीय टीम का स्कोर 49 रन
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 14 और संजू सैमसन 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
8:47 PM (IST) Nov 08, 2024
अभिषेक शर्मा को गेराल्ड कोएत्जे ने भेजा पवेलियन
भारतीय टीम को डरबन के मैदान पर खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 24 के स्कोर पर पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है जो गेराल्ड कोएत्जे का शिकार बने। अभिषेक ने 8 गेंदों में 7 रनों की पारी खेली। वहीं अब बल्लेबाजी करने कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे हैं।
-
8:40 PM (IST) Nov 08, 2024
भारतीय टीम ने 2 ओवर्स में बनाए 12 रन
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में 2 ओवर्स का खेल खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं।
-
8:35 PM (IST) Nov 08, 2024
अभिषेक और संजू सैमसन उतरे ओपनिंग में
डरबन में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
8:34 PM (IST) Nov 08, 2024
मैदान पर उतरे भारतीय ओपनर्स
भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग करने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मैदान में उतर चुके हैं। अफ्रीका के लिए पहला ओवर करने की जिम्मेदारी मार्के जेसन ने संभाली है।
-
8:13 PM (IST) Nov 08, 2024
साउथ अफ्रीका टीम की प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को यान्सन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर।
-
8:11 PM (IST) Nov 08, 2024
भारतीय टीम की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
-
8:10 PM (IST) Nov 08, 2024
साउथ अफ्रीका ने जीत टॉस
डरबन के किंग्समीड के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अक्षर पटेल की वापसी देखने को मिली है।
-
7:41 PM (IST) Nov 08, 2024
कैसा होगा डरबन की पिच का मिजाज
किंग्समीड के क्यूरेटर ने सीरीज के पहले मैच के लिए एक स्पोर्टिंग विकेट को तैयार किया है। पिच में काफी उछाल होगा और तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बारिश का पूर्वानुमान है और इसलिए बादल छाए रहेंगे और विकेट में नमी बल्लेबाजी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। हालांकि पिच उन बल्लेबाजों के लिए बेहतर है जो उछाल वाली विकेट पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।
-
7:21 PM (IST) Nov 08, 2024
मैच पर बारिश का साया
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन के किंग्समीड के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के पहले टी20 मैच में बारिश का खलल देखने को मिल सकता है, जिसमें मैच के दौरान बारिश लगभग 50 फीसदी होने के चांस है।
-
7:01 PM (IST) Nov 08, 2024
भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड
T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 27 T20I मैच अब तक खेले गए हैं। भारत ने 15 मैच अपने नाम किए हैं जबकि साउथ अफ्रीका को 11 बार जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
-
6:45 PM (IST) Nov 08, 2024
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपम (तीसरा और चौथा मैच), ट्रिस्टन स्टब्स।
-
6:40 PM (IST) Nov 08, 2024
भारतीय टीम का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।