IND vs SA 2nd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान एडेन माक्ररम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें हार्दिक पांड्या के बल्ले से 39 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। इसके अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में यान्सन, कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर और एडेन माक्ररम ने 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं 125 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने एक समय 86 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर से पारी को संभालते हुए 41 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को इस मैच में रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। भारत की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 5 जबकि अर्शदीप और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया।