1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों की होगी चांदी, जानें पिच से किसे मिल सकता है फायदा

IND vs SA: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाजों की होगी चांदी, जानें पिच से किसे मिल सकता है फायदा

 Published : Dec 21, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 21, 2023 06:00 am IST

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Indian Team- India TV Hindi
Indian Team Image Source : AP

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 21 दिसंबर को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर पर है। भारत ने पहले तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज की थी। दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं, तीसरे वनडे में बोलैंड पार्क की पिच कैसी हो सकती है। 

बल्लेबाजों को मिल सकती है मदद 

पार्ल के बोलैंड पार्क की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। बल्लेबाजों के लिए ये पिच किसी स्वर्ग की तरह हैं। यहां खूब रन बनते हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। इस मैदान पर अभी तक तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। 6 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। इसी वजह से टॉस का अहम रोल हो सकता है। बाद में स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। 

बोलैंड पार्क पर इस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर

बोलैंड पार्क के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की टीम के नाम है। साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 353 रन बनाए थे। वहीं 36 रनों का सबसे छोटा स्कोर कनाडा की टीम ने बनाया था। टीम इंडिया ने बोलैंड पार्क मैदान पर 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे दो में जीत और दो में हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। इस मैदान पर केएल राहुल की कप्तानी में ही भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल दो वनडे मैच खेले थे और उन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड: 

भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आकाश दीप, युजवेंद्र चहल, रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर। 

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, लिजाद विलियम्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), ओटनील बार्टमैन, मिहलाली म्पोंगवाना। 

यह भी पढ़ें: 

हार के बाद तीसरे ODI मैच की Playing में होंगे बदलाव? इस खिलाड़ी को मिल सकती है जगह

'एक ही नाम के थे 2 प्लेयर', पंजाब किंग्स से खिलाड़ी खरीदने में नहीं हुई गड़बड़; कर दिया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल