India vs South Africa 3rd ODI: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में 78 रनों से हरा दिया। भारत की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। भारत के लिए संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इन बल्लेबाजों की वजह से ही टीम इंडिया 296 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। पूरी साउथ अफ्रीकी टीम 218 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने मैच के साथ सीरीज भी जीत ली है।
IND vs SA के बीच 3rd ODI मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।