1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SA-W: बल्लेबाज या गेंदबाज, वर्ल्ड कप फाइनल में किसका रहेगा बोलबाला, पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

IND-W vs SA-W: बल्लेबाज या गेंदबाज, वर्ल्ड कप फाइनल में किसका रहेगा बोलबाला, पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 01, 2025 08:41 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 08:41 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। इस मैच के दौरान डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

DY Patil Stadium- India TV Hindi
डीवाई पाटिल स्टेडियम Image Source : AP

IND-W vs SA-W Pitch Report: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम 8 साल के लंबे समय के बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है, जबकि अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाई। ऐसे में इस खिताबी मुकाबले में दोनों ही टीमों पर लगभग बराबर का प्रेशर होगा। इस बीच फाइनल मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि इस मुकाबले के दौरान डीवाई पाटिल स्टेडियम के पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

फाइनल के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को लेकर बात करें तो वह बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए ही मददगार रहती है। सेमीफाइनल में इस मैदान पर दोनों पारियों को मिलाकर कुल 600 से अधिक रन बने थे। इस मैदान पर बल्लेबाजी करना और रन बनाना आसान माना जाता है, लेकिन शाम के समय यहां ओस भी देखने को मिलती है। ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना ज्यादा पसंद करना चाहेंगे। वहीं स्पिनर्स को पुरानी गेंद के साथ बीच के ओवर्स में थोड़ी मदद मिलती है। ओस के कारण इस मैदान पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।

सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने किया था शानदार प्रदर्शन

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत शानदार जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 125 रनों से हराया था। तो वहीं भारतीय महिला टीम ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 338 रन का विशाल स्कोर चेज कर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब फाइनल में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।

IND vs SA: फाइनल के लिए दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर),  राधा यादव, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, रेणुका ठाकुर

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वूल्वार्ट (कप्तान), तैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजेन कैप्प, एनक बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), क्लोई ट्रेयोन, नादीन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

यह भी पढ़ें

जिस खिलाड़ी को सेलेक्टर ने किया था बाहर, उसने जड़ दिए बैक टू बैक 2 शतक, क्या फिर से मिलेगा मौका?

Womens World Cup Final से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी जीत की हुंकार, टीम इंडिया को है इस चीज का इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल