India vs UAE T20 Cricket Match Score Live: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला यूएई की टीम के खिलाफ खेला। मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे यूएई के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। यूएई की टीम सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाए। वहीं अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने टारगेट को सिर्फ 4.3 ओवर्स में टारगेट चेज कर लिया। अभिषेक ने 30 रन और गिल ने 20 रन बनाए।
IND vs UAE मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।