1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'इस प्लेयर को ना चुनकर कर दी गलती', हार के बाद बुरी तरह से आगबबूला हुए फैंस, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

'इस प्लेयर को ना चुनकर कर दी गलती', हार के बाद बुरी तरह से आगबबूला हुए फैंस, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

 Published : Jul 07, 2024 01:06 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 01:06 pm IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 102 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Rajat Patidar- India TV Hindi
Rajat Patidar Image Source : GETTY

India vs Zimbabwe T20 Series: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा हैं। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को 13 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम को सिर्फ 116 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 102 रन ही बना सके। भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस गुस्सा हो गए हैं।  

भारतीय बल्लेबाज हुए बुरी तरह से फ्लॉप

जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। कप्तान शुभमन गिल ने जरूर 31 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने नहीं टिका। ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंडाई चटारा जैसे खिलाड़ियों की अच्छी गति और सटीकता के सामने, अनुभवहीन भारतीय टीम के पास कोई जवाब नहीं था। रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और रियाग पराग जैसे आईपीएल के सुपर स्टार बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में औंधे मुंह गिरे। ये खिलाड़ी दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाए। भारतीय टीम ने 22 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। 

सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा 

भारतीय बल्लेबाजों के अच्छा प्रदर्शन ना करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस को मिडिल ऑर्डर बैट्समैन रजत पाटीदार की याद आई है। एक फैन ने लिखा है कि हम आपको मिस कर रहे हैं पाटीदार। सुरभी शर्मा नाम की एक फैन ने लिखा है कि रजत पाटीदार हमें आपकी आवश्यकता है। एक यूजर ने लिखा है कि रजत पाटीदार को जिम्बाब्वे के खिलाफ ना चुनकर बड़ी गलती कर दी है। 

भारत के लिए खेल चुके हैं टेस्ट और वनडे

रजत पाटीदार पिछले कुछ समय से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में अच्छी बैटिंग की थी और उन्होंने गुजरे सीजन में  177 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए। वह अपनी टीम को एलिमिनेटर में लेकर गए थे। पाटीदार स्पिनर गेंदबाजों के खिलाफ बड़े स्ट्रोक लगाने के जाने जाते हैं। वह टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेल चुके हैं। पाटीदार ने अभी तक भारतीय टीम के लिए कुल 3 टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है। 

यह भी पढ़ें

IND vs ZIM मैच में इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सूर्या की कर ली बराबरी, अब सिर्फ विराट कोहली से है पीछे

MS Dhoni Birthday: टिकट कलेक्टर से विश्व विजेता बनने तक का सफर, ऐसा करिश्मा करने वाले इकलौते कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल