India vs Australia ICC Women's World Cup 2022
India vs Australia ICC Women's World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से मात देकर लगातार 5वीं जीत दर्ज की। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मैच ंमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में 3 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह कंगारू टीम ने लगातार 5वीं जीत टूर्नामेंट में अपने नाम कर ली। कप्तान मेग लानिंग ने सबसे ज्यादा 97 रनों की पारी खेली।