1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SA-W Final: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब किया अपने नाम, अफ्रीका को दी 52 रनों से मात

IND-W vs SA-W Final: भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब किया अपने नाम, अफ्रीका को दी 52 रनों से मात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Updated : Nov 03, 2025 12:09 am IST

IND-W vs SA-W Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से मात देने के साथ इस खिताब को पहली बार अपने नाम किया है।

भारत बनाम साउथ...- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच। Image Source : ICC/X

IND-W vs SA-W Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से जीत हासिल करने के साथ इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से शैफाली वर्मा ने जहां 87 रनों की पारी खेली तो वहीं दीप्ति शर्मा के बल्ले से 58 रनों की पारी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।

साउथ अफ्रीका की टीम 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 45.3 ओवर्स में 246 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई, जिसमें उनकी कप्तान लौरा वोल्वाडार्ट ने 101 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट हासिल किए तो वहीं शैफाली वर्मा भी 2 विकेट लेने में कामयाब रही।

 

Latest Cricket News

IND-W vs SA-W Final ICC Womens World Cup 2025

Auto Refresh
Refresh
  • 12:08 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 52 रनों से दी साउथ अफ्रीका को मात

    भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से जीत हासिल करने के साथ पहली बार इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया के लिए इस खिताबी मैच में दीप्ति शर्मा का बल्ले और गेंद दोनों से कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्हें जहां अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में 5 विकेट हासिल किए।

  • 11:45 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    क्लो ट्रायोन 9 रन बनाकर हुई आउट

    साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 221 के स्कोर पर अपना 8वां विकेट क्लो ट्रायोन के रूप में गंवा दिया है, जो 9 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनी।

  • 11:43 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दीप्ति शर्मा ने लौरा वोल्वार्ड्ट को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    साउथ अफ्रीका महिला टीम को टीम इंडिया के खिलाफ 299 के स्कोर पर 7वां झटका लौरा वोल्वार्ड्ट के रूप में लगा है, जो 101 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद दीप्ति शर्मा का शिकार बनी।

  • 11:35 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    लौरा वोल्वार्ड्ट ने पूरा किया अपना शतक

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है। वोल्वार्ड्ट वर्ल्ड कप के इतिहास में एलिसा हीली के बाद सिर्फ दूसरी ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही एडिशन में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतकीय पारी खेली है।

  • 11:33 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    डर्कसेन 35 रन बनाकर हुई बोल्ड

    साउथ अफ्रीका महिला ने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 209 के स्कोर पर अपना छठा विकेट डर्कसेन के रूप में गंवा दिया है, जो 35 के निजी स्कोर पर दीप्ति शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गईं।

  • 11:28 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका ने 38 ओवर्स में बनाए 198 रन

    साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 38 ओवर्स में 198 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। अफ्रीका को अभी जीत के लिए 72 गेंदों में 101 रन और बनाने हैं।

  • 11:08 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    33 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने बनाए 175 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 33 ओवर्स में 175 रन बना लिए हैं, जिसमें अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए 102 गेंदों में 124 रन और बनाने हैं।

  • 10:56 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका

    साउथ अफ्रीका की टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज जाफ्ता के रूप में पांचवां झटका लगा है। दीप्ति शर्मा ने जाफ्ता को आउट किया। उन्होंने 29 गेंद में 16 रन बनाए।

     

  • 10:43 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीकी कप्तान की शानदार बल्लेबाजी

    महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। अफ्रीकी टीम ने 27 ओवर का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। वोल्वार्ड्ट 64 गेंदों पर 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

     

  • 10:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मरिजाने केप्प 4 रन बनाकर हुईं आउट

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 123 के स्कोर पर चौथा विकेट मरिजाने केप्प के रूप में गंवाया है, जो सिर्फ 4 रन बनाकर शैफाली वर्मा का शिकार बनी।

  • 10:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सुने लुस को शैफाली वर्मा ने दिखाया पवेलियन का रास्ता

    साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 114 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट सुने लुस के रूप में गंवा दिया है, जो 25 रनों की पारी खेलने के बाद शैफाली वर्मा का शिकार बनी।

  • 10:15 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    19 ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने बनाए 109 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रनों का स्कोर बना लिया है। लौरा वोल्वार्ड्ट 60 और सुने लुस 21 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 10:01 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर्स में बनाए 78 रन

    साउथ अफ्रीका की टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वार्ड्ट 43 और सुने लुस 8 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 9:48 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एनेके बॉश को श्री चरणी ने दिखाया पवेलियन का रास्ता

    साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 62 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट एनेके बॉश के रूप में गंवा दिया है। एनेके बॉश बिना खाता खोले श्री चरणी की गेंद पर LBW आउट हो गई।

  • 9:38 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ताजमिन ब्रिट्स को अमनजोत कौर ने किया रन आउट

    साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 51 के स्कोर पर अपना पहला विकेट ताजमिन ब्रिट्स के रूप में गंवा दिया है, जिनको अमनजोत कौर ने अपने शानदार थ्रो से रन आउट किया। ताजमिन ब्रिट्स 23 रन बनाकर पवेलियन लौटी।

  • 9:34 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर्स में बनाए 51 रन

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने बिना किसी नुकसान के 9 ओवर्स में 51 रन बना लिए हैं। लौरा वोल्वार्ड्ट 24 और लौरा ताजमिन ब्रिट्स 23 बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 9:13 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत को पहले विकेट की तलाश

    4 ओवर का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। भारत को इस वक्त पहले विकेट की तलाश है।

  • 8:57 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी उतरी मैदान पर

    भारत के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 299 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए साउथ अफ्रीकी टीम की तरफ से ओपनिंग में लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स की जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत की तरफ से शैफाली और दीप्ति ने बल्ले से दिखाया कमाल

    भारतीय टीम की तरफ से साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बल्ले से शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का कमाल देखने को मिला, जिसमें शैफाली ने 87 रनों की पारी खेली तो वहीं दीप्ति शर्मा 58 रनों की पारी खेलने में कामयाब रही।

  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका के सामने 299 रन का टारगेट

    फाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 299 रन का टारगेट रखा है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए हैं। 

  • 7:54 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अमनजोत कौर लौटी पवेलियन

    साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 245 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट अमनजोत कौर के रूप में गंवाया है जो सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर लौटी पवेलियन

    भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में 223 के स्कोर पर चौथा झटका कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा है जो 20 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गई है।

  • 7:21 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया का स्कोर हुआ 200 रन

    भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड के फाइनल मैच में 35 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर बना लिया है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 और दीप्ति शर्मा 14 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    33 ओवर के बाद भारत का स्कोर

    33 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 6 और दीप्ति शर्मा 11 रन बनाकर बैटिंग कर रही हैं।

  • 6:56 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    जेमिमा रोड्रिग्ज हुई आउट

    जेमिमा रोड्रिग्ज इस मैच में 24 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुई। आयबोंगा खाका ने उनका विकेट लिया। भारत का स्कोर फिलहाल 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन है।

  • 6:47 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    शैफाली वर्मा 87 रन बनाकर लौटी पवेलियन

    भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 166 के स्कोर पर दूसरा झटका शैफाली वर्मा के रूप में लगा है जो 87 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गई। अब बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरी हैं।

  • 6:24 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    22 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 129 रन

    भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए थे। शैफाली वर्मा 63 और जेमिमा रोड्रिग्ज 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 6:13 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शैफाली वर्मा का अर्धशतक हुआ पूरा

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में शैफाली वर्मा ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। भारत का स्कोर फिलहाल 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन है।

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    मंधाना लौटी पवेलियन

    स्मृति मंधाना के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। वह इस मैच में 58 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुई।

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    14 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 80 रन

    भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 33 और शेफाली वर्मा 38 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 5:41 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    10 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। भारतीय टीम बिना किसी नुकसान के 64 रन बना चुकी है। मंधाना 27 और शैफाली वर्मा 29 रन बनाकर बैटिंग कर रही हैं।

  • 5:26 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    6 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 45 रन

    आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 16 और शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 5:15 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीन ओवर्स में भारतीय टीम का स्कोर 17 रन

    भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 6 और स्मृति मंधाना 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

  • 5:01 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत की पारी शुरू, शैफाली और मंधाना क्रीज पर

    फाइनल मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की तरफ से शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर बैटिंग करने के लिए उतरे हैं।

  • 4:38 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    भारत महिला: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

    दक्षिण अफ्रीका महिला: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लोई ट्रेयॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

  • 4:33 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता

    फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

  • 4:07 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    फैंस के लिए गुड न्यूज

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच के लिए टॉस 4:30 बजे होगा। वहीं पहली गेंद 5 बजे फेंकी जाएगी।

  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश रुकी, मैदान से हटाए जा रहे कवर्स

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में खेले जाने वाले आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला बारिश के चलते अब तक शुरू नहीं हो पाया है। अब बारिश रुकने के बाद नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड से कवर्स हटा दिए गए हैं, जिसमें मैदान को सुखाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

  • 3:55 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    फाइनल मैच में 9 बजकर 8 मिनट है कट ऑफ टाइम

    फाइनल मुकाबले में आज के दिन खेल भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 8 मिनट तक कम से कम शुरू हो जाना चाहिए ताकि दोनों टीमें कम से कम 20-20 ओवर्स खेल सके।

  • 3:37 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    नवी मुंबई में अभी भी बारिश जारी

    नवी मुंबई में खेले जा रहे फाइनल मैच में अभी भी बारिश हो रही है। पिच पर अभी भी कवर्स लगे हुए हैं। ऐसे में फैंस को टॉस के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

  • 2:56 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश के चलते मैच में देरी

    भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टोर्ट्स अकेडमी में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, जहां पर बारिश के चलते अभी टॉस होने में देरी होगी।

  • 2:30 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    बारिश की वजह से टॉस में देरी

    मुंबई के नवी मुंबई मैदान पर बारिश की वजह से टॉस अब दोपहर 2.30 बजे की जगह भारतीय समयानुसार 3:00 बजे होगा। वहीं मैच टॉस के आधे घंटे के बाद शुरू होगा।

  • 2:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    साउथ अफ्रीका महिला टीम का स्क्वाड महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए

    लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे, काराबो मेसो।

  • 2:05 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

    शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल