Naman Awards 2026: नई दिल्ली में आयोजित हुए प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर देखने को मिला, जब BCCI ने भारत की पांच वर्ल्ड कप विजेता टीमों को सम्मानित किया। BCCU ने इन टीमों के खिलाड़ियों को मेमेंटो देकर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न मनाया।
पिछले कुछ सालों में भारत ने अलग-अलग लेवल पर ICC टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। इनमें ICC अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2025, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC U19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026, ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 और ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 शामिल हैं। इन सभी टीमों के खिलाड़ियों को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया, जिससे भारतीय क्रिकेट की लगातार मिल रही सफलताओं का जश्न मनाया गया।
भारत की U19 महिला टीम ने कप्तान निक्की प्रसाद की अगुवाई में 2025 में खेले गए U19 महिला T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। वहीं, पुरुष U19 टीम ने इसी साल कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में U19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
सीनियर पुरुष टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती। इसके बाद साल के अंत में महिला टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। हाल ही में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता। भारत को अलग-अलग कैटेगिरी में मिले ये पांच वर्ल्ड कप इस बात का संकेत हैं कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आने वाले सालों में वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का दबदबा और बढ़ सकता है।
नमन अवॉर्ड्स में BCCI ने भारतीय क्रिकेट के तीन महान खिलाड़ियों को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमेंराहुल द्रविड़, मिताली राज और रोजर बिन्नी शामिल हैं। भारतीय टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल मेन्स क्रिकेटरअवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, महिला कैटेगिरी में यह सम्मान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला।
संपादक की पसंद