1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय बॉलर, 3 ले चुके संन्यास; 2 टीम से बाहर

IND vs SA: अफ्रीका के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय बॉलर, 3 ले चुके संन्यास; 2 टीम से बाहर

 Published : Dec 06, 2023 06:00 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 06:00 am IST

IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज हैं, जो चंद गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं।

हरभजन सिंह और भुवनेश्वर कुमार- India TV Hindi
हरभजन सिंह और भुवनेश्वर कुमार Image Source : GETTY

India vs South Africa T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं साउथ अफ्रीका का कप्तान एडेन मार्कराम को बनाया गया है। भारतीय प्लेयर्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीती है। आइए जानते हैं, उन 5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इनमें से तीन खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। वहीं दो प्लेयर बाहर चल रहे हैं। 

1. भुवनेश्वर कुमार 

भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए हैं। भुवनेश्वर ने 3 मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें 24 रन देकर 5 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। लेकिन खराब फॉर्म की वजह से भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार जैसे बॉलर्स को चांस मिला है। 

2. आरपी सिंह 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने के मामले में आरपी सिंह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 1 मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। आरपी सिंह पहले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 

3. हरभजन सिंह 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। वह क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और आम आदमी की पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टी20 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं। 

4. एस श्रीसंत

एस श्रीसंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टी20 मैच में 3 विकेट चटकाए हैं। 23 रन देकर 2 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। श्रीसंत ने 9 मार्च 2022 को संन्यास ले लिया था। 

5. जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टी20 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं। वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच 2018 में मैच खेला था। उनके अलावा सुरेश रैना ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं। 

यह भी पढ़ें: 

'मेरे किसी काम नहीं आओगे', इस खिलाड़ी पर बुरी तरह से भड़के सरफराज अहमद; देखें VIDEO

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ऐसा है T20 का रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल