1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने ध्वस्त किया बांग्लादेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 518 रन बनाकर टेस्ट में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

भारत ने ध्वस्त किया बांग्लादेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 518 रन बनाकर टेस्ट में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

 Published : Oct 12, 2025 09:10 am IST,  Updated : Oct 12, 2025 09:11 am IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने मैच पर अपना शिकंजा कस दिया है। भारत ने पहली पारी में 518 रन बनाए थे, जबकि वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं और वह भारत से अभी 378 रन पीछे है।

shubman gill- India TV Hindi
ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल Image Source : AP

Indian Cricket Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने टीम के लिए शतक लगाए और 518 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

भारत ने बिना बाई और बिना लेग बाई के ही बनाए 518 रन

भारतीय टीम ने 518 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बिना किसी बाई और बिना लेग बाई के हाईएस्ट स्कोर है। बल्लेबाजों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट में बांग्लादेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले बांग्लादेश ने बिना किसी बाई और बिना लेग बाई के श्रीलंका के खिलाफ 2018 में 513 रनों का स्कोर बनाया था। लेकिन अब भारत ने यह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

टीम इंडिया को मिली दमदार शुरुआत

भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे थे और दोनों ही प्लेयर्स ने सधी हुई बैटिंग का नमूना पेश किया। इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। राहुल 38 रन बनाकर निजी स्कोर पर आउट हो गए। वह जोमेल वॉरिकन की गेंद को समझ नहीं पाए और स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिर तीसरे नंबर पर आए साई सुदर्शन ने अच्छी बल्लेबाजी की और मैच में 87 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने दिखाया दम

यशस्वी जायसवाल क्रीज के एक छोर पर टिके और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया। उन्होंने विंडीज के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। जायसवाल ने 175 रनों की पारी खेली, जिसमें 22 चौके शामिल रहे। वह गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। उन्होंने 129 रन बनाए और वह आउट नहीं हुए। दूसरी तरफ नितीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल दोनों ही प्लेयर्स अपने अर्धशतक से चूक गए। रेड्डी ने 43 रन और जुरेल ने 44 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम ने 518 रनों पर पारी घोषित कर दी।

यह भी पढ़ें:

वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलर्स ने कटाई नाक, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार किया ऐसा खराब काम

इंग्लैंड की कप्तान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल