1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी आई सामने, शिवम दुबे ने दिखाई झलक

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी आई सामने, शिवम दुबे ने दिखाई झलक

 Published : Sep 06, 2025 08:30 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 09:45 pm IST

T20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पोस्ट करके इसी झलक दिखाई है।

shivam dube- India TV Hindi
शिवम दुबे Image Source : @DUBESHIVAM INSTAGRAM

एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और हिस्सा लेने वाली 8 टीमों के स्क्वाड का ऐलान भी हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है और उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली है। टीम में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा करने वाले कई प्लेयर्स को मौका मिला है। अब एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी सामने आई है।

शिवम दुबे ने किया पोस्ट

शिवम दुबे जो भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर पोस्ट कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह भारतीय टीम की जर्सी पहने हुए हैं। जर्सी पर एशिया कप 2025 भी लिखा हुआ है और बीसीसीआई का लोगो भी मौजूद है। वहीं स्पॉन्सर की जगह खाली है। क्योंकि ड्रीम 11 स्पॉन्सर था। लेकिन सरकार द्वारा लागू ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम 2025 के बाद ड्रीम 11 को जर्सी स्पॉन्सर हटा दिया गया है।

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से नई स्पॉन्सर के लिए टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की गई है। BCCI ने साफ कर दिया है कि बोली लगाने वाली कोई भी कंपनी या उससे जुड़ा संगठन ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी या जुए से किसी भी तरह जुड़ा नहीं होना चाहिए।

आगामी एशिया कप में यूएई के खिलाफ पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के बाद इसे न्यूट्रल वेन्यू (यूएई) में आयोजित किया जाएगा। टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-ए में जगह मिली है। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

यह भी पढ़ें:

इस तारीख को BCCI के नए चीफ का होगा चुनाव, IPL चेयरमैन को लेकर भी सामने आया अपडेट

एशिया कप 2025 के लिए हिन्दी कॉमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान, सहवाग और इरफान पठान जैसे पूर्व प्लेयर्स शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल