1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 25, 2024 10:17 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 10:36 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया 08 नवंबर से टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्क्वाड में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी मौजूद हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 खेली जानी है। इसी सीरीज का पहला मुकाबला 08 नवंबर से खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया की कप्तान एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। टीम इंडिया के स्क्वाड में तीन नए खिलाड़ी को भी मौका मिला है। यह खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू इस सीरीज के दौरान कर सकते हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं।

इन तीन प्लेयर्स के पास डेब्यू करने का मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के दौरान तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। उन खिलाड़ियों में रमनदीप सिंह, विजयकुमार विशक और यश दयाल का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसी सीरीज के दौरान कप्तान सूर्या इन खिलाड़ियों की किस्मत को खोल सकते हैं। यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मौका मिला था, लेकिन वह डेब्यू नहीं कर सके थे। इन सबके अलावा कुछ खिलाड़ी इस स्क्वाड से बाहर भी हुए हैं।

इंजरी के कारण बाहर हुए ये खिलाड़ी

इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों में मयंक यादव, शिवम दुबे और रियान पराग का नाम शामिल है। इन तीनों प्लेयर्स को इंजरी के कारण स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। मयंक यादव और रियान पराग बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं इस स्क्वाड में नीतिश कुमार रेड्डी का नाम भी शामिल नहीं है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी गई है। इस सीरीज का आयोजन 22 नवंबर से किया जाएगा। 

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान ,यश दयाल।

यह भी पढ़ें

IND-A vs AFG-A: भारत को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पहली बार पहुंचा अफगानिस्तान

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल