1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया उपकप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया उपकप्तान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 11, 2024 10:32 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 11:45 pm IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में एक बदलाव किया गया है। यश दयाल को बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान चुने गए खिलाड़ियों को इस सीरीज में भी मौका दिया गया है। सिर्फ एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। दरअसल इस सीरीज से पहले टीम इंडिया की उपकप्तानी किसी भी खिलाड़ी के पास नहीं थी, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नए उपकप्तान के नाम का ऐलान किया गया है। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह भारत के उपकप्तान होंगे। वहीं रोहित शर्मा के हाथों में भारतीय टीम की कप्तानी है।

ट्रैवल रिजर्व का भी ऐलान

भारतीय टीम के ऐलान के साथ ही बीसीसीआई ने चार अन्य खिलाड़ियों को भी ट्रैवल रिजर्व के तौर पर शामिल किया है। ट्रैवल रिजर्व के तौर पर टीम इंडिया के साथ नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा जुड़े हैं। नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और मयंक यादव ने अभी तक भारतीय टेस्ट टीम के लिए नहीं खेला है। हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए टेस्ट खेल चुके हैं। बीसीसीआई ने तीन तेज गेंदबाजों को ट्रैवल रिजर्व में शामिल किया है। इससे यह तो साफ है कि इस सीरीज के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी तैयारी की जा रही है।

टीम इंडिया के लिए काफी अहम ये सीरीज

इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच पुणे में खेला जाना है। यह मैच 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 01 नवंबर को खेला जाएगा। जिसका आयोजन मुंबई में किया जाएगा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया पहले स्थान पर मौजूद है और भारतीय टीम अपने इस स्थान को बरकरार रखना चाहेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: ग्रुप-A से कौन सी टीम कैसे जा सकती है सेमीफाइनल, टीम इंडिया के सामने बड़ी मुश्किल

T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदा, अब टीम इंडिया ऐसे पहुंचेगी सेमीफाइनल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल