1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदा, अब टीम इंडिया ऐसे पहुंचेगी सेमीफाइनल

T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदा, अब टीम इंडिया ऐसे पहुंचेगी सेमीफाइनल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 11, 2024 09:55 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 09:56 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच में हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत ने भारतीय महिला टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : PTI

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार यूएई में किया जा रहा है। इस वर्ल्ड कप का 14वां मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने बड़ी आसानी के साथ अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने मैच को 09 विकेट से जीत लिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत में टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। टीम इंडिया को अब सेमीफाइनल में जाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। वहीं सेमीफाइनल की राह भारत के लिए आसान नहीं होने वाली है।

अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया?

टीम इंडिया इस वक्त ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। बता दें कि ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी। ऐसे में भारत को अपने इस रैंक को बनाए रखना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर है। टीम इंडिया को अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा अपने नेट रन रेट को भी अच्छा रखना होगा। तब जाकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार तो क्या होगा?

अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच हार जाती है। तब भी भारतीय टीम के पास सेमीफाइनल में जाने का मौका होगा। दरअसल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच भी एक मैच खेला जाएगा। इस मैच का रिजल्ट भी भारतीय टीम के लिए काफी जरूरी होगा। इस मैच में अगर कीवी टीम जीत जाती है तो, वहीं न्यूजीलैंड श्रीलंका को भी हरा देती है, तो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। भारत चाह कर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकेगा। न्यूजीलैंड को कम से कम इन दोनों मैचों में से एक हारना होगा। इसके अलावा नेट रनरेट भी उनका भारत से खराब होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें

T20I क्रिकेट में बैक टू बैक टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान का महारिकॉर्ड ध्वस्त

T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इस खिलाड़ी की खुली लॉटरी, सरकार ने बना दिया DSP

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल