1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम जापान मुकाबला आज टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया तैयार

भारत बनाम जापान मुकाबला आज टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया तैयार

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 18, 2026 09:02 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 09:02 am IST

एशियन गेम्स में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम मैदान में उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का मुकाबला जापान से होगा। आज का मैच जीतते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इस मैच को लाइव देखने का तरीका जान लीजिए।

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना Image Source : AP

भारत और जापान की महिला टीमें आज आमने सामने होने जा रही हैं। एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। अब तक कुल तीन टीमें अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर चुकी हैं, अब भारत की बारी है। इस बीच आप से जान लीजिए कि आज जो मैच होगा, वो आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पााएंगे, साथ ही मैच की टाइमिंग भी नोट करना जरूरी है। 

पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सेमीफाइनल में सीट पक्की

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का आगाज हो चुका है। आज इसका दूसरा दिन है। अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा श्रीलंका की टीम अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं। अब भारतीय टीम आज जापान से अपना मुकाबला खेलेगी। आज का मैच जीतते ही टीम इंडिया भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और ये भी साफ हो जाएगा कि भारत का मुकाबला फाइनल में जाने के लिए किससे होगा। इतना ही नहीं, फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के साथ ही भारत का मेडल भी पक्का हो जाएगा। भारत को इस बार भी गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

भारत बनाम जापान मुकाबला लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर जाएं

आज के मैच को टीवी और मोबाइल पर जहां तक देखने की बात है तो एशियन गेम्स के सभी खेलें को लाइव दिखने के राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यानी आज का भारत बनाम जापान क्रिकेट मुकाबला आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं, वहीं अगर आप स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या फिर मोबाइल पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा। वहां पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। 

आज भारतीय समय अनुसार साढ़े दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम जापान मुकाबला

इस बीच ये ध्यान रखिएगा कि भारत और जापान का मैच है भले ही टी20, लेकिन ये शाम को नहीं होगा। मैच जापान में है, ऐसे में भारतीय समय अनुसार शुक्रवार को ये मैच सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दस बजे टॉस होगा। इसके लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तैयार हैं। करीब एक बजे तक मैच का रिजल्ट भी आ जाएगा। वैसे तो भारत की जीत करीब करीब पक्की है, लेकिन देखना यही होगा कि भारतीय टीम कितने मार्जिन से जीत दर्ज करने में कामयाब होती है। 

भारतीय ​महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल।

जापान महिला क्रिकेट टीम का स्क्वॉड: हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), शिमाको काटो, एरिका ओडा, हिनासे गोटो (विकेट कीपर), अहिल्या चंदेल, कुरुमी ओटा, आयुमी फुजिकावा, एलेना कुसुदा नायरन, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची क्विन, अयाका काटो-स्टैफोर्ड। 

यह भी पढ़ें 

अभिषेक शर्मा शतक पूरा करने के बाद क्यों बैठ गए ध्यान मुद्रा लगाकर? मैच के बाद उठाया इस खास सेलिब्रेशन से पर्दा

अभिषेक शर्मा ने की युवराज सिंह की बराबरी, कोहली और सूर्यकुमार यादव से हैं इस लिस्ट में अब सिर्फ पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल