1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने की युवराज सिंह की बराबरी, कोहली और सूर्यकुमार यादव से हैं इस लिस्ट में अब सिर्फ पीछे

अभिषेक शर्मा ने की युवराज सिंह की बराबरी, कोहली और सूर्यकुमार यादव से हैं इस लिस्ट में अब सिर्फ पीछे

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 18, 2026 07:41 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 07:41 am IST

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को भारतीय टीम 127 रनों के बड़े अंतर से जीतने के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा के बल्ले से तूफानी शतकीय पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने एक खास मामले में युवराज सिंह की भी बराबरी कर ली।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 127 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ 3-0 से इस सीरीज को जीतने में कामयाब रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ले से तूफानी अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतकीय पारी खेलने के साथ जहां कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए तो वहीं उन्होंने एक खास मामले में दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की भी बराबरी कर ली।

अभिषेक शर्मा ने 7वीं बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

अभिषेक शर्मा का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली। अभिषेक को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला जिसमें टी20 इंटरनेशनल करियर में वह 7वीं बार इसे जीतने में कामयाब रहे हैं। अभिषेक 7वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के साथ अब भारत की तरफ से इस अवॉर्ड को सबसे ज्यादा बार जीतने के मामले में युवराज सिंह के बराबर पहुंच गए हैं।

भारत की तरफ से T20I में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • सूर्यकुमार यादव - 17 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • विराट कोहली - 16 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • रोहित शर्मा - 14 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • अक्षर पटेल - 8 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • हार्दिक पांड्या - 8 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • जसप्रीत बुमराह - 8 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • अभिषेक शर्मा - 7 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • युवराज सिंह - 7 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में अब सिर्फ कोहली और सूर्या से पीछे

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा के बल्ले से 76.33 के औसत से 229 रन बनाने में कामयाब रहे जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में तीसरी बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ अब हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है। वहीं अब वह इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली से सिर्फ पीछे हैं। विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में जहां 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है तो वहीं सूर्यकुमार यादव 6 बार यह अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने छुआ बड़ा मुकाम, T20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने

भारत ने धमाकेदार जीत से रचा इतिहास, कनाडा के रिकॉर्ड की बराबरी की, अफगान टीम को मिली अपनी सबसे बड़ी हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल