1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बारबाडोस से आखिर कब रवाना होगी भारतीय टीम, BCCI सेक्रेट्री जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट

बारबाडोस से आखिर कब रवाना होगी भारतीय टीम, BCCI सेक्रेट्री जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 01, 2024 10:29 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 10:29 pm IST

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद अब तक बारबाडोस में ही है। वहां पर आए चक्रवर्ती तूफान की वजह से टीम इंडिया स्वदेश के लिए अभी रवाना नहीं हो सकी है। वहीं अब इसपर बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने बड़ा अपडेट दिया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब तक बारबाडोस से स्वदेश के लिए नहीं हो सकी रवाना। Image Source : GETTY

भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में 7 रन से जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया था। वहीं टीम इंडिया अब तक वहां से भारत के लिए रवाना हो नहीं हो सकी है। दरअसल बारबाडोस में गंभीर श्रेणी के चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी हुई थी जिसके बाद इसका भी वहां देखने को मिल रहा है। बारबाडोस के सभी एयरपोर्ट का परिचालन बंद कर दिया गया है। अब ये कब तक खुलेंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह जो टीम के साथ बारबाडोस में ही हैं उन्होंने टीम की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

चार्टर्ड प्लेन के जरिए सभी को वापस सीधे भारत लाने का प्लान

बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने बारबाडोस में मीडिया से बात करते हुए दिए अपने बयान में कहा कि वह खिलाड़ियों और वहां पर मौजूद मीडियाकर्मियों को सुरक्षित निकालने का प्लान बना रहे हैं। हम सोमवार को चार्टर्ड प्लेन के जरिए भारतीय खिलाड़ी और बाकी सभी लोगों को यहां से लेकर जाने की योजना बना रहे थे लेकिन उससे पहले ही एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। हम चार्टर्ड विमान का संचालन करने वाली कंपनियों के संपर्क में हैं ऐसे में जैसे ही एयरपोर्ट का परिचालन फिर से शुरू होगा उसके साथ ही हम अमेरिका या फिर यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे।

2 जुलाई के बाद हो सकती टीम रवाना

जय शाह ने अपने बयान में आगे जानकारी दी कि हमारा प्लान अमेरिका या यूरोप में ईंधन भरने के बाद सीधे भारत के लिए उड़ान भरने की है। हम एयरपोर्ट के अधिकारियों के संपर्क में हैं। मंगलवार दोपहर तक एयरपोर्ट बंद रहने की संभावना है। अगर मौसम में काफी सुधार हुआ तो यह पहले भी खुल सकता है। उड़ान संचालन शुरू करने के लिए हवा की गति कम होनी चाहिये। हमें इंतजार करने और देखने की जरूरत है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेना है।

(PTI INPUTS)

ये भी पढ़ें

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लिए हो सकता है स्क्वाड में बदलाव, अचानक इसलिए लेना होगा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल