1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: पर्थ टेस्ट जीतते ही तय हुआ टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा? ये आंकड़े दे रहे गवाही

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट जीतते ही तय हुआ टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा? ये आंकड़े दे रहे गवाही

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 25, 2024 03:22 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 03:30 pm IST

IND vs AUS: पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट मैच को 295 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं इस जीत ने टीम इंडिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने की उम्मीदों को भी काफी बढ़ा दिया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय टीम का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रिटेन करना हुआ लगभग तय! Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे का आगाज शानदार तरीके से करते हुए पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले मुकाबले को उन्होंने 295 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था जिसकी सबसे बड़ी वजह घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना था। ऐसे में अब पर्थ टेस्ट मैच में मिली ऐतिहासिक जीत ने सभी आलोचकों को जवाब भी देने का काम किया है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को फिर से रिटेन करना भी तय कर लिया जिसका एक आंकड़ा भी गवाही दे रहा है।

सीरीज का पहला टेस्ट जीतने के बाद नहीं गवाई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

भारतीय टीम जो 2016-17 से लेकर अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए है उसका फिर से इस ट्रॉफी को पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद रिटेन किया जाना तय है। दरअसल भारतीय टीम ने जब भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मुकाबला जीता है तो उसके बाद से अब तक एक भी बार ट्रॉफी रिटेन करने से नहीं चूकी है। ऐसे में अब मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए इस ट्रॉफी को जीतना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि उन्हें पर्थ टेस्ट मैच में जिस तरह से खेल के हर विभाग में टीम इंडिया ने पछाड़ा है ऐसे में उनके प्लेयर्स का आत्मविश्वास भी कम हो गया होगा।

पिंक बॉल से खेला जाना है दूसरा टेस्ट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आगाज टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट मैच में जीत के साथ किया है तो वहीं अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 दिनों के बाद 6 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा जो पिंक बॉल टेस्ट मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया ने भले ही अब तक घर पर एक भी बार पिंक बॉल टेस्ट मैच में हार का सामना नहीं किया लेकिन उनके लिए भारतीय टीम का सामना करना अगले मुकाबले में आसान काम नहीं होगा। वहीं पर्थ टेस्ट मैच में मिली जीत से टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में एकबार फिर से पहले नंबर पर अपना कब्जा कर लिया है।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: पर्थ में जीत के नायक बुमराह ने कर दिया बड़ा करिश्मा, 1985 के बाद बना खास कीर्तिमान

WTC प्वाइंट्स टेबल में फिर हुआ टीम इंडिया का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया को भयंकर नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल