1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में इंडियन कैप्टन की तबियत खराब, उपकप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

इंग्लैंड में इंडियन कैप्टन की तबियत खराब, उपकप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

 Published : Jun 28, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 01:26 pm IST

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला टी20 मैच 28 जून को नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं इंग्लैंड की कप्तान नेट सेवियर ब्रंट हैं।

हरमनप्रीत कौर- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : GETTY

भारतीय पुरुष टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मुकाबले में भारतीय टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन अब मैच से पहले ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की तबियत ठीक नहीं है। इस बात की जानकारी स्मृति मंधाना ने दी है।

स्मृति मंधाना ने कही ये बात

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरमनप्रीत कौर की तबीयत ठीक नहीं थी जिससे वह सीरीज के पहले मैच की प्रेस कांफ्रेंस में शिरकत नहीं कर सकीं। मंधाना ने बताया नियमित कप्तान मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ आज अस्वस्थ है। मैं आज सिर्फ हरमनप्रीत की जगह आई हूं। हम यहां पहले ही आ गए थे। आठ दिन की अच्छी तैयारी की। कुछ अच्छे प्रैक्टिस मैच खेले, जिससे हमें इंग्लैंड की परिस्थितियों के बारे में बहुत कुछ पता चला।

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए तैयारी का अच्छा मौका

स्मृति मंधाना ने कहा कि काफी लड़कियों के लिए यह पहला इंग्लैंड दौरा है इसलिए उनके लिए यहां जल्दी आना अहम था ताकि वे परिस्थितियों की आदी हो सकें। तैयारियां काफी अच्छी रही। अगले साल ब्रिटेन में टी20 विश्व कप होना है जिसमें परिस्थितियां ऐसी ही होंगी। मुझे भरोसा है कि ये पांच टी20 मैच कई लड़कियों के लिए अच्छी तैयारी साबित होंगे। इंग्लैंड अगले साल 12 जून से पांच जुलाई तक महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, स्नेह राणा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, राधा यादव, श्री चरणी।

(Input: PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल