1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDW vs AUSW T20I, CWG 2022 Cricket: भारत जीत से करना चाहेगा आगाज, ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

INDW vs AUSW T20I, CWG 2022 Cricket: भारत जीत से करना चाहेगा आगाज, ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jul 29, 2022 11:20 am IST,  Updated : Jul 29, 2022 11:21 am IST

INDW vs AUSW T20I, CWG 2022 Cricket: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला टी20 मैच।

INDW vs AUSW T20I, CWG 2022 Cricket- India TV Hindi
INDW vs AUSW T20I, CWG 2022 Cricket Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के पास
  • ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस की ग्रुप में टीम इंडिया
  • ग्रुप ए में हैं चारों टीमें

INDW vs AUSW T20I, CWG 2022 Cricket: इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो चुका है। 11 दिनों तक चलने वाले इन खेलों में 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब महिला क्रिकेटर इसमें हिस्सा ले रहीं हैं। ऐसे में इसमें शामिल होने वाली टॉप आठ टीमों के पास पहला पदक जीतने का सुनहरा मौका है। 

हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भाग ले रही भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेगी। टीम इंडिया को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस के साथ रखा गया है। इस ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और उनके पास पदक जीतने का मौका होगा। भारत का पहला मैच आज ऑस्ट्रेलिया के साथ है। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी अहम जानकारी...

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच आज यानी 29 जुलाई (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह अहम मुकाबला?

दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के चार बजे होगा जबकि पहली गेंद साढ़े चार बजे डाली जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को सोनी टेन या सोनी सिक्स चैनल पर देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ सकते हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, सभिनेनी मेघना, मेघना सिंह, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, जेमिमाह रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव

ऑस्ट्रेलिया
मेग लैनिंग (कप्तान), रशेल हेन्स (उप कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला केरी, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जेस जोनासन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिसी पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, अमांडा-जेड वेलिंगटन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल