1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Auction: रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 करोड़ में खरीदा

IPL 2022 Auction: रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 करोड़ में खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 01:04 pm IST

आईपीएल में अश्विन चेन्नई सुपरकिंग्स, पुणे राइजिंस सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए भी खेल चुके हैं।

Ravichandran Ashwin Rs 2 crore- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin will play Punjab kings in ipl 2022 Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स टीम ने 5 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। अश्विन पर राजस्थान के अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई है। अश्विन ऑक्शन में खुद को 2 करोड़ के बेस प्राइज में रखा था। पिछले सीजन में अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। हालांकि नए सीजन के लिए टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

आईपीएल में अश्विन चेन्नई सुपरकिंग्स, पुणे राइजिंस सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए भी खेल चुके हैं।

आईपीएल में अबतक कुल 167 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में 109.88 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन का है।

वहीं गेंदबाजी में अश्विन ने 6.91 की इकॉनमी रेट से कुल 145 विकेट लिए हैं। आईपीएल में खेलते हुए अश्विन का गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन खर्च कर चार विकेट लेने का है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल