1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने लसिथ मलिंगा

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने लसिथ मलिंगा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 03:20 pm IST

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 संस्करण से पहले राजस्थान रॉयल्स का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

लसिथ मलिंगा- India TV Hindi
लसिथ मलिंगा Image Source : GETTY

Highlights

  • मलिंगा अब हमवतन कुमार संगकारा का साथ देते नजर आएंगे, जो फ्रैंचाइज़ी में क्रिकेट संचालन के निदेशक हैं।
  • मलिंगा IPL के 122 मैचों में 170 विकेटों के साथ लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटाकने वाले गेंदबाज हैं।

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 संस्करण से पहले राजस्थान रॉयल्स का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (11 मार्च) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये बड़ा ऐलान किया।

मलिंगा पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस का बतौर खिलाड़ी अहम हिस्सा रहे हैं। मलिंगा IPL के 122 मैचों में 170 विकेटों के साथ लीग में सबसे ज्यादा विकेट चटाकने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में मलिंगा के जुड़ने से राजस्थान रॉयल्स टीम को काफी फायदा मिल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स ने मलिंगा का स्टाइलिश ग्राफिक शेयर करते हुए लिखा, "लसिथ मलिंगा। IPL. पिंक।” मलिंगा अब राजस्थान में हमवतन कुमार संगकारा का साथ देते नजर आएंगे, जो फ्रैंचाइज़ी में क्रिकेट संचालन के निदेशक हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल