1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : स्टेडियम में होगी दर्शकों की एंट्री, जानें कहां से खरीदा जा सकता है मैच का टिकट

IPL 2022 : स्टेडियम में होगी दर्शकों की एंट्री, जानें कहां से खरीदा जा सकता है मैच का टिकट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 01:41 pm IST

लीग ने एक मीडिया एडवाइजरी को जारी किया है जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में आने की बात कही है, जिसमें टिकट की ब्रिकी और कितने दर्शक स्टेडियम में मैच देख सकेंगे इसकी जानकारी दी गई है।

IPL 2022, spectators, stadium, Match tickets, sports, cricket, BCCI  - India TV Hindi
IPL Trophy  Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा
  • दर्शकों के लिए टिकट की ब्रिकी 23 मार्च, यानी आज से दोपहर के 12 से शुरू होगा

मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस साल दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे। आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा। 

आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा।’’ 

विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।’’ 

आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे। लीग चरण के लिये टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार से शुरू होगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल