1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 : धोनी, कोहली और रोहित के ये हैं सबसे बड़े दुश्मन, इतनी बार किया है आउट

IPL 2022 : धोनी, कोहली और रोहित के ये हैं सबसे बड़े दुश्मन, इतनी बार किया है आउट

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 23, 2022 11:06 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 11:06 pm IST

एक बार फिर एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के खिलाफ अपनी अपनी टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। 

MS Dhoni- Rohit Sharma- India TV Hindi
MS Dhoni- Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • आईपीएल में एक बार फिर नजर आएंगे टीम इंडिया के बड़े बड़े खिलाड़ी
  • भारत के ही खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे मैदान में

 

आईपीएल 2022 की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी दस टीमें अपनी अपनी तैयारी और रणनीति पर विचार कर रही हैं। खिलाड़ी भी प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। एक बार फिर बल्लेबाज कोशिश करेंगे कि वे ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं, वहीं गेंदबाजों की कोशिश होगी कि विकेट चटकाए जाएं। हालांकि दोनों यही चाहेंगे कि उनकी टीम जीते। एक बार फिर एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के खिलाफ अपनी अपनी टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं जसप्रीत बुमराज और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज भी विरोधी खेमे से दिखाई देंगे। लेकिन कुछ आंकड़े बड़े दिलचस्प हैं। क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा बार आउट किया है। 

आईपीएल में दोस्त बन जाएंगे दुश्मन

आईपीएल 2022 में फिर से दोस्ती और दुश्मनी नजर आएगी। हालांकि ये दुश्मनी मैदान पर ही होगी, खेल खत्म होते ही सब आपस में दोस्त होते हैं। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अब आईपीएल में सीएसके कप्तान एमएस धोनी को सबसे ज्यादा बार जिस गेंदबाज ने आउट किया है, वो हैं जहीर खान। जहीर खान अब आईपीएल नहीं खेलते हैं, वे अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। जहीर खान ने एमएस धोनी को सबसे ज्यादा सात बार आउट किया है। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो इस बार कप्तान तो नहीं हैं, लेकिन खेल आरसीबी की ओर से ही रहे हैं। विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार संदीप शर्मा ने आउट किया है। विराट कोहली अब तक सात बार संदीप शर्मा की गेंद पर गच्चा खा चुके हैं और आउट हुए हैं।

विदेशी धाकड़ गेंदबाज भी आएंगे नजर
अब बात रोहित शर्मा की। क्या आपको पता है कि रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार किस गेंदबाज के सामने आउट हुए हैं। सुनील नारायण वे गेंदबाज हैं, जिन्होंने रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट किया है। सुनील नारायण अब तक सात बार रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखा चुके हैं। वहीं अमित मिश्रा भी रोहित शर्मा को सात ही बार आउट करने में कामयाब हुए हैं। अमित मिश्रा तो अब आईपीएल नहीं खेल रहे हैं, लेकिन सुनील नारायण अभी भी केकेआर के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल