1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Auction: जेमिसन के साथ हादसा या हकीकत? आईपीएल ऑक्शन में ये क्या हुआ!

IPL 2023 Auction: जेमिसन के साथ हादसा या हकीकत? आईपीएल ऑक्शन में ये क्या हुआ!

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Dec 23, 2022 07:45 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 08:42 pm IST

IPL 2023 Auction: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को आईपीएल मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा जरूर, पर उन्हें जो मिला उसे देखकर उनके लिए ये समझना मुश्किल हो सकता है कि यह हादसा है या हकीकत।

Kyle Jamieson- India TV Hindi
Kyle Jamieson Image Source : TWITTER

IPL 2023 Auction: आईपीएल के 2023 सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ी बिके जरूर लेकिन उनके साथ जो हुआ वह हकीकत से ज्यादा हादसा जैसा जान पड़ा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन आईपीएल 2021 के ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। वह महज एक साथ में जिस जगह पर पहुंचे वह आसमान की ऊंचाई से पाताल की गहराई को नापने जैसा अनुभव कहा जा सकता है।

आईपीएल 2021 ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी जेमिसन

काइल जेमिसन को आईपीएल 2021 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा रकम खर्च करते हुए 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह सीजन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। बेशक यह प्राइस टैग हैरान करने वाला था। आईपीएल 2021 में जेमिसन ने आरसीबी के लिए 15 में से 9 मुकाबले खेलते हुए 9 विकेट लिए और 9.60 की इकॉनमी से रन खर्च किए। यह निराशाजनक प्रदर्शन था लिहाजा बैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2022 सीजन से के मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया।

घर पर वक्त बिताने के लिए 2022 में आईपीएल से रहे दूर

काइल जेमिसन ने घर पर ज्यादा वक्त गुजारने, कोविड 19 संक्रमण से बचाव करने और अपने गेम पर काम करने का हवाला देकर आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से खुद को दूर रखा। जैसा कि उन्होंने कहा था, आईपीएल 2022 से दूर रहने के बाद 2023 सीजन के लिए जेमिसन मिनी ऑक्शन का हिस्सा बने। उन्हें इस नीलामी में खरीदा भी गया लेकिन वह जिस तरह से अर्श से फर्श पर गिरे वह किसी हादसे से कम नहीं था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जेमिसन को बेस प्राइस पर खरीदा

न्यूजीलैंड के इस युवा तेज गेंदबाज को कोच्चि में आयोजित मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। सीएके ने उनके लिए पहली बोली लगाई जो आखिरी भी साबित हुई। काइल जेमिसन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था और वह इसी रकम पर सुपर किंग्स कैंप का हिस्सा बन गए। यानी महज एक साल के भीतर काइल जेमिसन के वेल्यू में 14 करोड़ रुपए की भारी गिरावट आ गई।      

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल