1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Auction: सैम करन ने नीलामी में इतिहास रचने के बाद दिया रिएक्शन, कहा- रात को सो भी नहीं सका

IPL 2023 Auction: सैम करन ने नीलामी में इतिहास रचने के बाद दिया रिएक्शन, कहा- रात को सो भी नहीं सका

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 24, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 01:58 pm IST

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सैम करन के ऊपर 18.5 करोड़ की ऐतिहासिक और सबसे बड़ी बोली लगाई थी।

सैम करन- India TV Hindi
सैम करन Image Source : TWITTER

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15 साल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में लगी। यह बोली जिसके नाम लगी वो खिलाड़ी है इंग्लैंड का युवा ऑलराउंडर सैम करन। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की ऐतिहासिक बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। सैम करन ने इतिहास रचने के बाद रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि, कैसे इस ऑक्शन ने उनकी रात की नींद उड़ा दी। उन्हें खुद भी विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्हें इतनी जबरदस्त राशि मिल जाएगी।

आपको बता दें कि आईपीएल की नीलामी के इतिहास में शुक्रवार को सबसे महंगे बिकने वाले सैम करन ने कहा कि, वह इस ‘मिनी नीलामी’ से पहले रात को सो भी नहीं सके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रूपए की राशि में खरीदा। टी20 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे करन को लेने के लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने बोलियां लगाईं, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी। 

इतिहास रचने के बाद क्या बोले करन?

करन ने ऐतिहासिक बोली के बाद स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा कि, मैं बीती रात ज्यादा सो नहीं सका, थोड़ा उत्साहित था, नर्वस भी था कि नीलामी कैसी होगी। लेकिन बहुत खुश हूं और अभिभूत हूं कि मुझे इस राशि में खरीदा गया। मुझे इस राशि की उम्मीद नहीं थी। 24 वर्षीय ऑलराउंडर ने आगे यह भी कहा कि, वह खुश हैं कि पंजाब की टीम में वापसी कर पाए जिसके लिए उन्होंने 2019 में आईपीएल डेब्यू भी किया था। पंजाब किंग्स का नाम तब किंग्स इलेवन पंजाब था। 

करन आगे बोले कि, निश्चित रूप से जहां से आईपीएल का सफर शुरू किया था, वहीं जाना, जहां चार साल पहले मेरा पदार्पण सत्र था। इसलिए वहां जाना शानदार है और मैं वहां इंग्लैंड के कुछ साथियों के साथ भी रहूंगा। सैम करन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके नाम आईपीएल के 32 मैचों में 337 रन और 32 विकेट दर्ज हैं। करन के अलावा आईपीएल 2023 के ऑक्शन में उनके हमवत बेन स्टोक्स (16.25 करोड़) और हैरी ब्रूक (13.25 करोड़) ने भी खूब राशि बटोरी। 

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड

सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, शाहरुख खान, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, राज अंगद बावा, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, विधवत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह, बलतेज सिंह, जितेश शर्मा।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023: उमरान मलिक के बाद जम्मू का एक और सितारा चमकने को तैयार, SRH ने लगाई करोड़ों की बोली

IPL 2023 Auction: आयरलैंड से नामीबिया तक ऑक्शन की धूम, एसोसिएट नेशन के 3 खिलाड़ियों की खुली किस्मत

IPL 2023 Rajasthan Royals Squad: संजू सैमसन की टीम हुई और घातक, यहां देखें राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल