Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: उमरान मलिक के बाद जम्मू का एक और सितारा चमकने को तैयार, SRH ने लगाई करोड़ों की बोली

IPL 2023: उमरान मलिक के बाद जम्मू का एक और सितारा चमकने को तैयार, SRH ने लगाई करोड़ों की बोली

Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4 Published : Dec 24, 2022 01:04 pm IST, Updated : Dec 24, 2022 01:04 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद का विश्वास हमेशा से ही जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों पर रहा है। उमरान मलिक और अब्दुल समद के बाद टीम ने अब एक और खिलाड़ी पर दांव लगा दिया है।

विव्रांत शर्मा- India TV Hindi
Image Source : TWITTER विव्रांत शर्मा

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2020 के दूसरे लेग में जुड़े उमरान मलिक आज धीरे-धीरे टीम इंडिया के अंदर अपने नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। उमरान को उनकी गति के कारण जम्मू एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। वहीं आईपीएल 2023 के ऑक्शन में एक और जम्मू का खिलाड़ी आया है जिसके नाम पर काफी चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि उस खिलाड़ी का बेस प्राइज सिर्फ 20 लाख रुपए ही था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उस पर 2.60 करोड़ की सर्वाधिक बोली लगाकर उसे अपने साथ जोड़ लिया।

वैसे तो जम्मू के कई खिलाड़ी आए हैं लेकिन उमरान ही अभी तक सबसे ज्यादा नाम कमाने में कामयाब रहे हैं। परवेज रसूल और अब्दुल समद भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब इन तीनों के बाद जम्मू के ऑलराउंडर विव्रांत शर्मा का नाम सुर्खियों में है। 23 वर्षीय विव्रांत को शुक्रवार के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स ने 2.60 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीद लिया। एक अनकैप्ड खिलाड़ी और 20 लाख के बेस प्राइज के मुताबिक यह रकम काफी भारी साबित हो सकती है।

 

विव्रांत के डोमेस्टिक रिकॉर्ड पर एक नजर

विव्रांत के करियर की बात करें तो 2021 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने के बाद, शर्मा ने अब तक कुल नौ टी20 मैचों में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 23.87 की औसत से 63 के उच्चतम स्कोर के साथ 191 रन उनके नाम दर्ज हैं। इसके अलावा 5.73 की इकॉनमी रेट के साथ 4/13 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ वह छह विकेट भी ले चुके हैं। वहीं विव्रांत ने 14 लिस्ट ए मैचों में नाबाद 154 के उच्चतम स्कोर के साथ 39.92 की औसत से 519 रन बनाए हैं। उनके नाम 4/22 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ आठ विकेट भी दर्ज हैं। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से खुली किस्मत

आपको बता दें कि विव्रांत शर्मा पहले जम्मू-कश्मीर की टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में ओपनर कामरान इकबाल के चोटिल होने के बाद जम्मू कश्मीर की टीम में शामिल किया गया था। किस्मत से मिले इस मौके का विव्रांत ने फायदा उठाया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उन्हें जगह मिली और वहां 8 पारियों में उन्होंने 56.42 की औसत से 395 रन बना लिए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो फिफ्टी लगाई। उनका बेस्ट स्कोर 154 रन रहा है। टूर्नामेंट में 5 विकेट भी उन्होंने झटके थे। अगर विव्रांत का जलवा चलता है तो आने वाले समय में वह टीम इंडिया के लिए भी नजर आ सकते हैं क्योंकि वह एक स्पिन ऑलराउंडर हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वॉड

रिटेन खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलाक फारूखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: हेनरिक क्लासेन (5 करोड़ 25 लाख रुपए), विव्रांत शर्मा (2 करोड़ 60 लाख रुपए), आदिल रशीद (2 करोड़ रुपए), मयंक डागर (1 करोड़ 80 लाख रुपए), अकील हुसैन (1 करोड़ रुपए), मयंक मार्कन्डे (50 लाख रुपए), उपेंद्र सिंह यादव (25 लाख रुपए), सान्वीर सिंह (20 लाख रुपए), अनमोलप्रीत सिंह (20 साख रुपए), समर्थ व्यास (20 लाख रुपए) और नितीश कुमार रेड्डी।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023 Auction: आयरलैंड से नामीबिया तक ऑक्शन की धूम, एसोसिएट नेशन के 3 खिलाड़ियों की खुली किस्मत

SRH Full Players List: ऑक्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद तैयार, यह खिलाड़ी बन सकता है नया कप्तान

IPL Auction: आईपीएल के 15 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोहली से धोनी तक सबके रिकॉर्ड टूटे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement