1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Auction: आईपीएल के 15 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोहली से धोनी तक सबके रिकॉर्ड टूटे

IPL 2023 Auction: आईपीएल के 15 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोहली से धोनी तक सबके रिकॉर्ड टूटे

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 23, 2022 06:40 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 06:40 pm IST

आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में पिछले 15 सालों के कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। सैम करन और कैमरून ग्रीन के नाम ऐतिहासिक बोलियां लगी हैं।

आईपीएल ऑक्शन 2023- India TV Hindi
आईपीएल ऑक्शन 2023 Image Source : IPL

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन कोच्ची में जारी है। इस ऑक्शन ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खास बात यह रही कि इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। यानी आईपीएल के 15 साल के इतिहास में कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला जो 2023 के ऑक्शन में दिख गया है। आपको बता दें कि इस बार की नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जलवा दिखा और टॉप-5 बोलियों में से तीन अंग्रेज खिलाड़ियों की रहीं। उसमें से सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्होंने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 

रिकॉर्ड की जब हम बात कर रहे हैं उसमें ऑक्शन और रिटेंशन सभी की बात हो रही है। अभी तक ओवरऑल विराट कोहली और केएल राहुल ही 17 करोड़ के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे वो भी रिटेंशन से। वहीं ऑक्शन का 16.25 करोड़ का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। लेकिन आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सब नंबर पीछे छूट गए और सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे वहीं ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। इसके अलावा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स तीसरे, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन चौथे और इंग्लैंड की हैरी ब्रूक पांचवें स्थान पर रहे। 

IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

इस बार चार खिलाड़ी 15 करोड़ से ज्यादा के रहे जो 15 साल के आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है। IPL 2023 के मिनी ऑक्शन की अगर टॉप-5 बोलियों पर अब नजर डालें तो:-

  1. सैम करन (इंग्लैंड)- 18.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा
  2. कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)- 17.50 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
  3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 16.25 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
  4. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)- 16 करोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा
  5. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी (ऑक्शन)

  1. सैम करन- 18.50 करोड़ (2023)
  2. कैमरून ग्रीन- 17.50 करोड़ (2023)
  3. बेन स्टोक्स- 16.25 करोड़ (2023)
  4. क्रिस मॉरिस- 16.25 करोड़ (2021)
  5. युवराज सिंह- 16 करोड़ (2015)

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से अब तक कई अलग-अलग खिलाड़ी आए। पिछले साल यानी 2021 में 2022 संस्करण के लिए हुए मेगा ऑक्शन में भी ऐसे रिकॉर्ड नहीं बने जो इस बार 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में टूट गए। इस बार वो हुआ जो 15 सालों में कभी नहीं हुआ था। विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना, युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी पिछले सालों में आए जिन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए पर साल 2023 के मिनी ऑक्शन में सैम करन, कैमरून ग्रीन और हैरी ब्रूक जैसे युवा खिलाड़ियों ने वो रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अनुभवी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स का जलवा कायम रहा और वह फिर एक बार आईपीएल में धूम मचाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023 Auction: नीलामी में नहीं बिके ये स्टार खिलाड़ी, अंग्रेज दिग्गज के हाथ भी लगी निराशा

IPL 2023 Auction: विराट कोहली से भी ज्यादा महंगा बिका यह ऑलराउंडर, आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल