1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Auction : सुरेश रैना की होगी वापसी, अब करेंगे ये काम

IPL 2023 Auction : सुरेश रैना की होगी वापसी, अब करेंगे ये काम

 Published : Dec 16, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 12:27 pm IST

IPL 2023 Auction : आईपीएल 2023 ऑक्शन की तैयारी लगभग पूरी है। 23 दिसंबर दिन शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे से 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इस बार मिनी ऑक्शन के दिन सुरेश रैना भी नजर आएंगे।

Suresh Raina and MS Dhoni - India TV Hindi
Suresh Raina and MS Dhoni Image Source : PTI

IPL 2023 Auction Suresh Raina  : आईपीएल मिनी ऑक्शन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब तो इसमें एक सप्ताह का समय बचा है। 23 दिसंबर दिन शुक्रवार को कोच्चि में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। हालांकि नाम जरूर 405 खिलाड़ियों का पुकारा जाएगा, लेकिन खरीदारी ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ियों की ही होगी, क्योंकि सभी दस टीमों के पास अब केवल इतने ही स्पॉट खाली हैं। बाकी खिलाड़ी अनसोल्ड चले जाएंगे। टीमों ने भी कमर कस ली है। जल्द ही टीमों का स्टॉफ कोच्चि पहुंचता हुआ नजर आएगा, जहां पर खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इस बीच मिस्टर आईपीएल के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे सुरेश रैना का नाम एक बार फिर से चर्चा में है। हालांकि पिछले साल सुरेश रैना आईपीएल का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उनकी वापसी होती हुई दिख रही है। 

Suresh Raina
Image Source : PTISuresh Raina

सुरेश रैना ले चुके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी रिटायरमेंट 

सुरेश रैना ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। 15 अगस्त 2020 को शाम को पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया और उसके कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया था। साल 2020 का आईपीएल यूएई में खेला गया था, लेकिन इससे पहले की मुकाबले शुरू होते, सुरेश रैना यूएई छोड़कर भारत वापस आ गए थे। इसके बाद साल 2021 के आईपीएल में वे नजर आए। लेकिन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था और उसके बाद उन्होंने अपना नाम ऑक्शन के लिए नहीं दिया। कुछ ही समय बाद सुरेश रैना ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब वे आईपीएल  से दूर हैं, लेकिन इस साल के मिनी ऑक्शन के दिन यानी 23 दिसंबर को सुरेश रैना फिर से नजर आने वाले हैं। सुरेश रैना जियो सिनेमा पर बतौर एक्सपर्ट दिखाई देंगे। मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाएगा। इसमें सुरेश रैना के अलावा क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स भी विशेष मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। जियो सिनेमा की ओर से खुद ही ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई  है। 

सीएसके को चैंपियन बनाने में सुरेश रैना की बड़ी भूमिका 
आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने चार बार खिताब पर कब्जा किया है। इसमें सुरेश रैना की भी बड़ी और अहम भूमिका रही है। सुरेश रैना लीग और फाइनल में खूब रन बनाए हैं। कई बार ऐसा मौका आया, जब टीम फंसी हुई थी, तब सुरेश रैना ने ही मुश्किल से टीम को निकालने का काम किया है। इस बार वे आईपीएल तो नहीं खेल रहे हैं, लेकिन मिनी ऑक्शन मे जरूर दिखाई देंगे। माना जाना चाहिए कि जब आईपीएल के ऑक्शन के बाद एक्शन होगा, तब भी वे हो सकता है कि कमेंट्री करते हुए दिखाई दें। भले मैदान पर नहीं, लेकिन बतौर एक्सपर्ट ही सही, लेकिन उनके फैंस के लिए ये अच्छी खबर तो है ही। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल