1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: मुंबई के खिलाफ ऐसी होगी CSK की Playing 11, इन प्लेयर्स को जगह देंगे कप्तान धोनी!

IPL 2023: मुंबई के खिलाफ ऐसी होगी CSK की Playing 11, इन प्लेयर्स को जगह देंगे कप्तान धोनी!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2023 04:30 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 04:30 pm IST

IPL 2023 में कल (8 अप्रैल को) चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी कई युवा प्लेयर्स को मौका दे सकते हैं।

Rohit Sharma And MS Dhoni- India TV Hindi
Rohit Sharma And MS Dhoni Image Source : GETTY

IPL 2023 CSK vs MI: आईपीएल में जब भी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। आईपीएल 2023  में कल (8 अप्रैल को) चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले आईपीएल में दोनों ही टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 14 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 20 मुकाबलों में मुंबई ने बाजी मारी है। सीएसके ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल की थी। वहीं, मुंबई को पिछले मैच में 8 विकेट से आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं, कैसी हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन? 

ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी 

आईपीएल 2023 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने कमाल का प्रदर्शन किया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रन और लखनऊ सपुर जायंट्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये दोनों ही खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर बेन स्टोक्स को मौका मिल सकता है। 

मिडिल ऑर्डर में इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका 

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी भी करने में माहिर हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे। पांचवें नंबर पर अंबाती रायडू को जगह मिल सकती है। छठे नंबर पर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। सांतवें नंबर पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। 

इन गेंदबाजों को मिल सकती है जगह

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने ऑलराउंडर्स को टीम में ज्यादा तरजीह देते हैं। ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा और मिचेल सेंटनर को चुना जा सकता है। वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए टीम में दीपक चाहर और राज्यवर्धन हैंगरगेकर को जगह मिल सकती है। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर और राज्यवर्धन हैंगरगेकर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल