1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023, DC vs GT HIGHLIGHTS: गुजरात टाइटंस का तगड़ा खेल जारी, चेन्नई के बाद दिल्ली को भी हराया

IPL 2023, DC vs GT HIGHLIGHTS: गुजरात टाइटंस का तगड़ा खेल जारी, चेन्नई के बाद दिल्ली को भी हराया

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 04, 2023 07:01 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:29 pm IST

IPL 2023, DC vs GT HIGHLIGHTS: दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2023- India TV Hindi
IPL 2023 Image Source : PTI

IPL 2023, DC vs GT HIGHLIGHTS: आईपीएल 2023 के 7वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने गुजरात टाइटंस की टीम थी। इस मैच में दिल्ली को गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 162 रन बनाए। जिसे गुजरात की टीम ने आसानी से 4 विकेट खोकर चेज कर लिया। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रनों की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर के बल्ले से 31 रन निकले। 

 DC vs GT LIVE मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिल्ली ने बनाए 162 रन

दिल्ली की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 162 रन बोर्ड पर लगाए। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने 37, सरफराज खान ने 30 और अक्षर पटेल ने भी 36 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा दो विकेट अल्जारी जोसेफ को मिले।

हेड टू हेड ऐसा है रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ है। इस मैच में दिल्ली की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं इस मैच की बात करें तो गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नार्खिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल